Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: नागा चैतन्य पॉपुलर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में कुछ ही घंटों में बंधने वाले हैं। कपल की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। हर कोई शादी की झलक पाने के लिए बेकरार है। कुछ देर पहले नागा चैतन्य के घर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शोभिता धुलिपाला के बहू बनकर आने से पहले घर को फूलों से सजाया गया है। वहीं, अब इस वेडिंग को लेकर और भी कई नई डिटेल्स सामने आई हैं।
नागा की शादी से पहले सामंथा का क्रिप्टिक पोस्ट
इससे पहले वो सब डिसकस करें, अब नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्स हसबैंड की शादी से पहले सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट जारी कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दो बच्चे रेसलिंग कर रहे हैं। एक लड़का है और एक लड़की। इस वीडियो को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘Fight Like A Girl।’ अब उनके इस पोस्ट को फैंस नागा की शादी से जोड़ रहे हैं।
इंटिमेट नहीं ग्रैंड वेडिंग कर रहे नागा
लोगों का कहना है कि सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य की शादी की खबर से खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। उन्होंने ये पोस्ट शेयर करके हिंट दिया है कि वो खुद से लड़ रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ अब नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला की शादी में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। पहले कहा जा रहा था कि ये शादी बेहद इंटिमेट रखी जाएगी, जिसमें कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि नागा चैतन्य की शादी में 400 गेस्ट पहुंचेंगे।
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर किया पोस्ट
यह भी पढ़ें: नॉमिनेट होते ही बौखला जाते हैं Bigg Boss 18 के ये कंटेस्टेंट्स, हदें पार करने से भी नहीं चूकते
शादी में क्या होगा खास?
इसके अलावा अब कहा जा रहा है कि नागा अपनी शादी में अपने दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव को श्रद्धांजलि देंगे। अपने दादा के स्टाइल के मुताबिक, वो ट्रेडिशनल कपड़ों यानी ‘पंचा’ में आएंगे। अब शादी में आगे क्या-क्या होगा ये जानने के लिए भी फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। जैसे-जैसे शादी का समय नजदीक आ रहा है और भी बारीक डिटेल्स सामने आ रही हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines