एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य दोनों ही तलाक के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। वहीं सामंथा भी डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ कथित डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि राज निदिमोरु ने एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को डायरेक्ट किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक के बाद अपनी सगाई की अंगूठी का पेंडेंट बनवा लिया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर मिला सबूत
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य की दी गई सगाई की अंगूठी को एक खास पेंडेंट में बदल लिया है। ऐसा एक वीडियो में दावा किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सूरत के ज्वेलरी डिजाइनर ध्रुमित मेरुलिया ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सामंथा भी उन कई एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी राजकुमारी-कट हीरे की सगाई की अंगूठी को एक हार में बदलवा लिया है।
ध्रुमित मेरुलिया ने अपने वीडियो में सबूत भी शेयर किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने इस खास हार को कैसे अलग-अलग मौकों पर पहना है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘सामंथा रुथ प्रभु अकेली नहीं हैं जिन्होंने तलाक के बाद अपनी सगाई की अंगूठी को हार में इस्तेमाल किया है। सह एक बढ़ता हुआ फैशन है। कई लोग अपनी नई जिंदगी का जश्न मनाने के लिए नई तलाक की अंगूठी भी खरीद रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के नए लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, Ranveer के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
अवॉर्ड फंक्शन में पहना था शादी की ड्रेस का नया वर्जन
गौरतलब है कि पिछले साल 2024 में सामंथा रुथ प्रभु ने एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी शादी की ड्रेस का नया वर्जन पहना था। डिजाइनर क्रेशा बजाज ने उनकी शादी की ड्रेस को बदला था। इसके बाद फैंस ने भी इसे ‘बदला हुआ पोशाक’ कहा था। अब एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन खबरों पर सामंथा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य किरदार में थे। यह सीरीज ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रीक्वल था, जो प्राइम वीडियो पर मौजूद है। सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ और ‘बंगाराम’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines