Samantha Ruth Prabhu Wedding Gown: पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को चौंका दिया है। उनकी और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की लव स्टोरी के बारे में तो सभी जानते हैं। कैसे इन दोनों में प्यार हुए और फिर डेटिंग के बाद कपल ने साल 2017 में शादी कर ली। हालांकि, इनके प्यार के रंग शादी के बाद फीके पड़ गए और दोनों का कुछ साल में ही तलाक हो गया। वहीं, अब अचानक तलाक के कई साल बाद एक्ट्रेस ने फिर से अपना वेडिंग गाउन निकाल लिया है।
क्या है सामंथा का इरादा?
आप सभी को याद होगा कि जब सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी की थी तो वो खूबसूरत व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आई थीं। अब एक बार फिर उनका वो गाउन चर्चा में आ गया है। लेकिन अब अचानक एक्ट्रेस ने अपनी शादी का गाउन क्यों निकला? उनका क्या इरादा है? कहीं वो दोबारा शादी का प्लान तो नहीं बना रहीं ? या फिर वो अपने एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य को मिस कर रही हैं? अब फैंस के मन में ऐसे कई सवाल घूम रहे होंगे। तो आपको बता ही देते हैं कि सामंथा इस गाउन के साथ अब क्या कर रही हैं।
वेडिंग गाउन के साथ क्या करेंगी एक्ट्रेस?
दरअसल, अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उस गाउन का वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने इसे एक बार फिर रिक्रिएट किया है। अब पुराने गाउन को उन्होंने एक बार फिर नए तरीके से डिजाइन करवाया है। उनका कहना है कि कई यादें बनती रहती हैं। चलने के लिए नए रास्ते होते हैं और सुनाने के लिए नई कहानियां भी। अब वो इस गाउन के साथ नई यादें बनाना चाहती हैं। बता दें, इसे एक अवॉर्ड शो के लिए री-टच दिया गया है। एक्ट्रेस ने अगले पोस्ट में अपने नए गाउन को पहनकर इसे फ्लॉन्ट किया है। अब आप देख सकते हैं कि ये व्हाइट से ब्लैक हो चुका है।
यह भी पढ़ें: ननद Arti Singh की शादी में भाभी Kashmera हुईं हद से ज्यादा बोल्ड, लोग बोले- ‘पूरा खोल कर…’
पोस्ट में दिया खास मैसेज
इस नए खूबसूरत गाउन को फैंस के सामने फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने उन्हें एक सीख देने की भी कोशिश की है। हॉट पोज देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम सस्टेनेबिलिटी को और इग्नोर नहीं कर सकते। हम उस स्टेज को पार कर चुके हैं जब ये एक चॉइस थी। अब ये हमारे प्लैनेट की लंबी उम्र के लिए जरूरत बन चुका है। आज जो मैंने ड्रेस पहनी है वो एक यादगार गाउन था जिसे एक खास मौके के लिए दोबारा तैयार किया गया है। ये सुनने में अर्थहीन लग सकता है… लेकिन मैं यकीन दिलाती हूं कि मैं अपने पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल में लेकर और आदतों को बदलकर अपनी लाइफस्टाइल को और भी सस्टेनेबल बनाउंगी।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
31 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines