Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने आज शादी कर ली है. सामंथा ने आज अचानक से अपनी शादी की फोटोज शेयर करके हर किसी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आया, तो वायरल हो गया. इंटरनेट पर वायरल होते ही ये पोस्ट चर्चा में भी रहा. इस बीच अब कपल की शादी की इनसाइड फोटोज भी सामने आ गई हैं.
सामंथा और राज की शादी की फोटोज
दरअसल, अभिनेत्री की करीबी दोस्त शिल्पा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर सामंथा और राज की शादी की फोटोज शेयर की हैं. जैसे ही शिल्पा का पोस्ट इंटरनेट पर सामने आया, तो वायरल हो गया. हर किसी ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया और कमेंट्स में खूब बधाई भी दी. इस दौरान हर कोई बेहद खुश नजर आया और यूजर्स ने कपल की फोटोज पर जमकर प्यार लुटाया.
सामंथा ने लिखा कैप्शन
गौरतलब है कि सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 01.12.2025 और इसके अलावा उन्होंने व्हाइट दिल की इमोजी भी शेयर की है. सामंथा के इस पोस्ट पर ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड स्टार्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है. हर किसी ने इस कपल की जोड़ी की भी जमकर तारीफ की है.
बेहद सिंपल और शादी से हुई शादी
सामंथा और राज की शादी की सबसे खास बात ये थी कि ये शादी बहुत ही शांति और बिना किसी शोर-शराबे के परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई. सामंथा और राज ने सोमवार को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में शादी करके अपनी जिंदगी की शुरुआत की है. बता दें कि बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं.
2021 में हुई थी दोनों के रिश्ते की शुरुआत
वहीं, अगर दोनों के रिश्ते की बात करें तो कहा जा रहा है कि साल 2021 में दोनों के इस रिश्ते की शुरुआत हुई थी. ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान पहली बार दोनों एक-दूसरे से मिले थे. लंबे समय तक एक-दूसरे को समय देने के बाद अब कपल ने फाइनली एक-दूसरे से शादी कर ली है.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो विलेन, जिन्होंने दी पहली 100 करोड़ी फिल्म, फिर अचानक हुए फिल्मों से दूर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines