Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की बातें हो रही हैं. हर कोई दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानना चाहता है. इस बीच अब इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिससे ये चर्चा हो रही है कि सामंथा और राज ने फरवरी में ही सगाई कर ली थी.
सामंथा ने शेयर की थीं फोटोज
दरअसल, सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर फरवरी में एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में सामंथा ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट में सामंथा की पहली फोटो में उनकी रिंग फिंगर में एक अंगूठी नजर आ रही है, जो बिल्कुल वैसी है, जैसी सामंथा ने अपनी शादी के दौरान रिंग फिंगर में पहनी है.
पहले ही हो चुकी थी सगाई
सामंथा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी को दूसरी तरह से पहना है, लेकिन वो बिल्कुल वैसी लग रही है, जैसी उन्होंने अपनी शादी के दौरान पहनी थी. इस फोटो पर फैंस ने उस वक्त भी कमेंट्स में पूछा था कि क्या आपकी सगाई हो गई है क्योंकि वो फोटो वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले की है.
सीक्रेट रखी सामंथा और राज ने सगाई
अब साफ हो गया है कि सामंथा और राज की सगाई पहले ही हो चुकी थी. बस दोनों ने इसे सीक्रेट रखा था. गौरतलब है कि 1 दिसंबर 2025 को सामंथा और राज ने शादी कर ली और इस खबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई फोटोज शेयर की है, जिसमें राज और सामंथा नजर आ रहे हैं.
शादी कर एक-दूजे के हुए सामंथा और राज
सामंथा और राज की शादी की फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और उन्हें बधाई दी. इसके अलावा सेलेब्स ने भी कपल की शादी की फोटोज पर खूब प्यार बरसाया. हर कोई कपल की शादी को लेकर बेहद खुश है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी साथ में बेहद कमाल की लग रही है.
यह भी पढ़ें- Samantha-Raj Nidimoru की शादी की इनसाइड फोटोज आई सामने, इंटरनेट पर आते ही हुईं वायरल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines