Samantha, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म निर्माता राज निदिमोरु संग शादी कर ली है और दोनों एक-दूजे के हो गए हैं. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. इस बीच अब सोशल मीडिया पर कपल की उम्र के फासले की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि दोनों के बीच कितने साल की उम्र का फासला हैं?
सामंथा और निदिमोरु के बीच का ऐजगैप
साउथ एक्ट्रेस सामंथा की उम्र की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म साल 1987 में 28 अप्रैल को हुआ था. इस हिसाब से अभिनेत्री की उम्र 38 साल है. इस वक्त सामंथा की उम्र 38 साल है. वहीं, अगर राज निदिमोरु की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार राज निदिमोरु की उम्र 50 साल बताई जा रही है.
12 साल का अंतर
रिपोर्ट्स की मानें तो राज निदिमोरु के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन उनका जन्म 4 अगस्त 1975 को तिरुपति में हुआ था. अगर राज निदिमोरु की बर्थ डेट यही है और ये सच है तो इस हिसाब से उनकी उम्र 50 साल है. इस हिसाब से दोनों के बीच कुल 12 साल का अंतर है. बता दें कि राज और सामंथा दोनों की यह दूसरी शादी है.
सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज वायरल
इसके अलावा अगर सामंथा की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी. साल 2021 में दोनों अलग हो गए और सोशल मीडिया पर दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया था. इसके बाद में नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को शोभिता धुलिपाला से शादी की थी. कपल की शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिला था.
श्यामाली से की थी शादी
वहीं, राज निदिमोरू भी पहले एक शादी कर चुके हैं. राज ने फैमिली मैन के निर्देशक श्यामाली डे से शादी की थी. हालांकि, उनके रिश्ते के बारे में बहुत कम जानकारी है, लेकिन बताया जा रहा है कि साल 2022 में उनका भी तलाक हो गया था. हालांकि, श्यामाली अभी भी अपने पब्लिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर राज के साथ पोस्ट करती हैं, जिनमें से एक वैलेंटाइन डे 2023 की लेटेस्ट फोटो है.
यह भी पढ़ें- ड्रग एडिक्ट बॉयफ्रेंड, सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप…. एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ की बहन ने किया सुसाइड
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines