Samantha Ruth Prabhu और Naga Chaitanya में फिर बढ़ी नजदीकियां? एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देख खुशी से झूम उठे फैंस

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya PatchUp

Image Credit: Google

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya PatchUp: साउथ के पॉपुलर एक्स कपल नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। चाहे रील लाइफ हो या रियल लाइफ फैंस नागा और सामंथा को साथ देखना चाहते हैं। लेकिन इनके सेपेरेशन के बाद उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो पा रही। मगर अब ऐसा लगता है कि जल्द ही फैंस को सामंथा और नागा को साथ में देखने का मौका मिलेगा। अब इनके बीच पैचअप की खबर सामने आ रही है।

क्या नागा और सामंथा फिर होंगे एक?

बता दें, साल 2021 में इस एक्स कपल ने अपने अलग होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी जिसके बाद सभी का दिल टूट गया था। लोगों के लिए इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल था कि ये परफेक्ट दिखने वाला कपल कैसे अलग हो सकता है। इस ऐलान ने सभी को परेशान कर दिया था। जिसके बाद से फैंस यही दुआ मांग रहे हैं कि ये दोनों एक बार फिर साथ आ जाए। हालांकि, बीते कुछ दिनों से नागा चैतन्य की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके बाद फैंस को लगने लगा अब तो नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के एक होने का कोई चांस ही नहीं है।

सोशल मीडिया पर मिला हिंट

लेकिन अब लगता है कि पासा पलट गया है। दरअसल, अब सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के पैचअप की खबरें सामने आ रही हैं। मगर अचानक ऐसी रूमर्स क्यों आने लगी ये भी जान लेते हैं। इनके रिश्ते को लेकर ये जो नई खबरें सामने आ रही हैं वो सामंथा के सोशल मीडिया अकाउंट पर आए बदलाव से शुरू हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर कुछ ऐसा किया जिसके बाद फैंस को लगने लगा कि शायद अब इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो रहा है। और एक बार फिर ये एक्स कपल अपनी रिश्ते को मौका दे सकता है।

फैंस भी हैं हैरान  

बता दें, अब सामंथा ने तलाक की अनाउंसमेंट के बाद नागा के साथ सारी तस्वीरें आर्काइव कर दी थीं। वहीं, अब उन्होंने उन सभी तस्वीरों को अनअर्काइव कर दिया। अब एक्ट्रेस के अकाउंट पर उनकी और नागा की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल गई और फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि ये कपल एक बार फिर साथ आ जाएगा। ऐसे में यूजर्स कहते नजर आ रहे हैं कि सच्चा प्यार लौट ही आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ