Samantha Ruth Prabhu: पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस फैंस के बीच घिरी नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के पास इतनी भीड़ नजर आ रही है कि अभिनेत्री का चलना भी मुश्किल लग रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
सामंथा को फैंस ने घेरा
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो हैदराबाद से सामने आया है. खबरों की मानें तो सामंथा किसी काम के सिलसिले में आई थीं, जैसे ही वो बाहर आईं, तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. संडे को वायरल हुए सामंथा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को चलने में भी दिकक्त हो रही है.
निकलने की कोशिश कर रही सामंथा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई सामंथा के पल्लू पर पैर रख रहा है, तो कोई धक्का दे रहा है और एक्ट्रेस को भीड़ से बचाते हुए निकालने की कोशिश की जा रही है. बड़ी ही मुश्किल से एक्ट्रेस को वहां से निकाला गया और गाड़ी तक पहुंचाया गया. वीडियो में सामंथा अपने चारों ओर लोगों से घिरी हुई नजर आ रही हैं.
शांति से हैंडल की सिचुएशन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही भीड़ एक्ट्रेस के करीब आने लगती है, तो सामंथा के गॉर्ड्स उनका हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित वहां से ले जाने के लिए रास्ता बनाते नजर आते हैं. हालांकि, इस सिचुएशन को सामंथा ने बेहद शांति से हैंडल किया और वो बिना कुछ बोले वहां से जाती नजर आईं.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं एक्ट्रेस
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. गौरतलब है कि बीते कुछ समय पहले एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरी शादी की है, जिसकी फोटोज खुद सामंथा ने शेयर की थी. इन फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था.
यह भी पढ़ें- Nasha से लेकर Aaj Ki Raat तक… ये हैं तमन्ना भाटिया के आइटम नंबर सॉन्ग
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines