Samantha Ruth Prabhu Changed Look: पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फैन फॉलोइंग अब साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बढ़ती जा रही है। जबसे ‘द फैमिली मैन’ में फैंस ने सामंथा को देखा है हर कोई उनके लुक्स का दीवाना है। लेकिन अब जिस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैंस फिदा थे अब उसी शक्ल को देखकर लोगों को चिंता हो गई है। दरअसल, अब सामंथा रुथ प्रभु कुछ बदली हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे में लेटेस्ट बदलाव देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
सामंथा रुथ प्रभु को देख घबराए फैंस
बता दें, अब सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सामंथा वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई है। इस दौरान कुछ लोगों का ध्यान उनके एब्स पर ठहर गया तो कुछ लोग उनकी सेहत की चिंता करते नजर आए। दरअसल, कुछ लोगों को ये वीडियो देखने के बाद सामंथा रुथ प्रभु कमजोर लग रही हैं। फैंस को लग रहा है कि वो किसी स्ट्रेस में हैं।
बदल गया एक्ट्रेस का लुक
इतना ही नहीं अब कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा भी पहले से अलग लग रहा है। फैंस को सामंथा का चेहरा बदला-बदला दिख रहा है। अब एक फैन ने वीडियो देख निराश होते हुए लिखा, ‘उसका वजन कम हो गया।’ एक ने कहा, ‘बहुत दुबली-पतली और चेहरा पहचान में नहीं आता।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, उसका चेहरा इतना बदल गया है! जब तक मैंने कैप्शन नहीं पढ़ा, मैं उसे पहचान नहीं पाया! ढेर सारा प्यार।’ किसी ने कहा, ‘सर्जरी के जाल में फंसकर अपनी असली मासूमियत और खूबसूरती सब खो बैठी।’
यह भी पढ़ें: ‘हम तो आपको देखने आए हैं…’, KBC 16 में Amitabh Bachchan ने किया महिला से फ्लर्ट
फैंस ने लगाए आरोप
एक कमेंट आया, ‘वो बहुत अलग दिख रही है… बोटॉक्स और फिलर्स के कारण उसने अपनी नेचुरल ब्यूटी खो दी है।’ एक्ट्रेस के एक फैन ने कहा, ‘वो खुश नहीं दिखती, उसकी मुस्कान गायब है।’ कोई बोला, ‘क्या वो सचमुच सामंथा है?’ किसी ने कमेंट किया, ‘सुंदर नहीं… अच्छी नहीं… इतनी सारी सर्जरी के बाद बूढ़ी और पहचान में न आने वाली लग रही हैं।’ कोई कहता है, ‘इसको क्या हुआ है बेचारी एक दम बीमार लग रही है?’
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines