मुंबई: साउथ सिनेमा की स्टनर सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द ही ‘यशोदा’ (Yashoda) के जरिए फैंस से फिल्मी पर्दे पर मिलने आ रही हैं। दूसरी ओर उनके प्रशंसक भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। मगर उससे पहले एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा किया है, जो उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा रहा है।
‘यशोदा’ में एक सरोगेट मदर की भूमिका निभा रहीं सामंथा की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच अपनी फिल्म की रिलीज से पहले, सामंथा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें ऑटो इम्यून कंडीशन, मायोसिटिस (Samantha Ruth Prabhu suffering autoimmune condition Myositis) का पता चला है। इससे पहले, सितंबर में भी सामंथा के स्वास्थ्य को लेकर अमेरिका जाने की खबरें आई थीं।
लेकिन उनकी टीम ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल में बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपने संघर्षों पर खुल कर बात की साथ ही ये भी बताया कि वो कैसे ठीक होने की राह पर हैं।
सामंथा का पोस्ट
अपने हाथ में लगी ड्रिप के साथ तस्वीर साझा करते हुए, सामंथा ने नोट में लिखा, “यशोधा ट्रेलर के लिए आपकी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। यह प्यार और कनेक्शन है जो मैं आप सभी के साथ साझा करती हूं, जो मुझे जीवन में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है। कुछ महीने पहले, मुझे मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं इसे छूट में जाने के बाद इसे साझा करने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन मुझे उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लग रहा है। मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है कि हमें हमेशा एक मजबूत दिखने की जरूरत नहीं है। इस भेद्यता को स्वीकार करते हुए ऐसा कुछ है जिससे मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं। डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। शारीरिक और भावनात्मक रूप से मेरे कई अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं। और जब ऐसा लगता है कि मैं अब एक और दिन भी नहीं संभाल सकती, तो किसी तरह वो पल भी बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं एक और दिन ठीक होने के करीब हूं। मैं आप सबसे प्यार करती हूं। यह पल भी बीत जाएगा।”
सामंथा की आने वाली फिल्में
सामंथा को आखिरी बार विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था। अभिनेत्री अब हरि और हरीश की ‘यशोदा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। उनकी पौराणिक फिल्म, शाकुंतलम भी पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इस बीच, सामंथा के पास विजय देवरकोंडा के साथ कुशी और उनकी पहली विदेशी फिल्म, अरेंजमेंट ऑफ लव भी है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines