Samantha Ruth Prabhu: सिटाडेल की शूटिंग खत्म कर सामंथा रुथ प्रभु ने लिया ब्रेक, बोलीं-'ब्रेक कोई बुरी चीज नहीं लगती।'
Edited By Shivani Misra

samantha ruth prabhu, varun dhawan, citadel
Edited By Shivani Misra

samantha ruth prabhu, varun dhawan, citadel
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वे पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। कुशी से लेकर सिटाडेल तक वे कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अब लेटेस्ट खबर आई है कि एक्ट्रेस ने सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर ली है।
इन दिनों एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी बिजी हैं। एक तरफ एक्ट्रेस अपनी बिमारी को लेकर चिंतित हैं तो वहीं दूसरी ओर वे जल्द से जल्द अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वे जल्द ही अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करके फिल्मों से ब्रेक लेने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने प्रोड्यूसर्स का पैसा भी लौटा दिया है। अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट से ये खबर पक्की हो गई है कि वे जल्द ही फिल्मों से दूरी बनाने वाली हैं।
दरअसल एक्ट्रेस ने ‘शाकुंतलम’ की शूटिंग के बाद अभिनेत्री ने वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके साथ ही उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘कुशी’ भी है। अब इस बार पर मुहर लग गई है कि एक्ट्रेस ने सिटाडेल की शूटिंग खत्म कर ली हैं। खुद एक्ट्रेस की पोस्ट इस बात का सबूत है।
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। उन्होंने निर्देशक राज और डीके के साथ शूटिंग के आखिरी दिन की एक तस्वीर साझा की और एक हार्दिक नोट लिखा। इसी दौरान अभिनेत्री ने कुछ महीनों के लिए काम से ब्रेक लेने की भी पुष्टि की और लिखा, ‘ब्रेक कोई बुरी चीज नहीं लगती।’
सामंथा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “और यह सिटाडेल का समापन है। एक ब्रेक बिल्कुल भी बुरी चीज नहीं लगती, जब आप जानते हैं कि क्या होने वाला है। राज और डीके, जिस परिवार के बारे में मुझे नहीं पता था कि मुझे उसकी जरूरत है। हर एक से लड़ने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।” संघर्ष करो और कभी भी मुझ पर हार मत मानो। मैं दुनिया की किसी भी चीज से अधिक चाहती हूं कि तुम गौरवान्वित हो। जीवन भर की भूमिका के लिए धन्यवाद, यानी जब तक कि तुम मुझे अगला पत्र न लिखो।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: