हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samantha Ruth Prabhu की वो फिल्म, जिसने 'यशोदा, घाटी और द गर्लफ्रेंड' को दी मात, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन
Maa Inti Bangaaram. image credit- social media

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं. टिकट खिड़की पर आने वाली हर एक फिल्म से उम्मीद की जाती है कि ये शानदार कमाई करेगी, लेकिन सभी फिल्में उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में बेहद शानदार परफॉर्म करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

फिल्म ‘मा इंति बंगारम’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सामंथा रुथ प्रभु स्टारर नंदिनी रेड्डी की एक्शन फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कमाल कर दिया है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही ‘यशोदा’, ‘घाटी’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

फिल्म की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 5.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म ने 2038 शो में 36% ऑक्यूपेंसी दर्ज की है. नंदिनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने समांथा की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनर फिल्म ‘यशोदा’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

कई फिल्मों को पछाड़ा

साल 2022 की डिस्टोपियन थ्रिलर फिल्म ‘यशोदा’ ने भारत में अपने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे. इसके अलावा फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने अनुष्का शेट्टी की साल 2025 की फिल्म ‘घाटी’ के ओपनिंग कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 2 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी.

क्या होगा टोटल कलेक्शन?

साथ ही रश्मिका मंदाना की 2025 की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ ने 1.30 करोड़ कमाए थे. इसने समांथा और नंदिनी की 2019 की हिट फिल्म ‘ओह! बेबी’ की ओपनिंग को भी पीछे रह गई है, जिसने अपनी ओपनिंग पर 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में सामंथा के अलावा गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, गौतमी, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविल्ली और अन्य कलाकार भी हैं, जिन्होंने शानदार काम किया है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना होता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Samay Raina ने Rakhi Sawant को किया अनफॉलो, फिर भी फॉलोइंग लिस्ट में एक शख्स, आखिर कौन है ये लकी वन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola