Samantha Ruth Prabhu Father Passed Away: सामंथा रुथ प्रभु को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। उनके घर में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस की जिंदगी में तूफान आ चुका है। पहले तो उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की शादी होने वाली है। आज ही नागा और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की हल्दी सेरेमनी हुई है। ऐसे में कहीं न कहीं वो पहले ही उदास होंगी और अब उनका दुख और भी बढ़ गया है। अब एक्ट्रेस के घर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सामंथा रुथ प्रभु के पिता का निधन हो गया है।
नहीं रहे सामंथा रुथ प्रभु के पिता
सामंथा रुथ प्रभु ने खुद अपने पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) की मौत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने पिता के निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है और सभी को जोसेफ प्रभु के इस दुनिया को अलविदा कहने की सूचना दी है। ये बताते हुए एक्ट्रेस का दिल बुरी तरह से टूट गया है। सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त बेहद इमोशनल हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। पिता को खोकर सामंथा रुथ प्रभु पूरी तरह से बिखर चुकी हैं। इस बात का अंदाजा तो आप उनके पोस्ट से ही लगा सकते हैं।
पिता के दम तोड़ने पर बिखरीं सामंथा
आपको बता दें, कुछ देर पहले ही सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने दिल तोड़ देने वाली बात लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब तक हम दोबारा नहीं मिलते डैड।’ इसके साथ ही सामंथा ने दिल टूटने वाला हार्ट ब्रेकिंग इमोजी शेयर किया है। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस को भी उनकी चिंता होने लगी है। हर कोई सामंथा को लेकर फिक्र कर रहा है। वहीं, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु का निधन कब और कैसे हुआ? मौत का कारण अभी तक रिवील नहीं किया गया है।
सामंथा रुथ प्रभु ने दी पिता के निधन की सूचना
मातम में बदली सामंथा की खुशियां
आपको बता दें, कुछ समय पहले ही सामंथा रुथ प्रभु जश्न मना रही थीं। उनकी वेब सेरिस की सक्सेस पार्टी 28 नवंबर को ही मुंबई में हुई है। इस सेलिब्रेशन से एक्ट्रेस के कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। लेकिन किसने सोचा था कि इतनी जल्दी ये खुशियां इस तरह से मातम में बदल जाएंगी। अब बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लोग एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
49 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines