Samantha Ruth Prabhu Father Death: सामंथा रुथ प्रभु के पिता के निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। एक्ट्रेस ने जिस तरह से ये बैड न्यूज सुनाई फैंस भी हैरान रह गए। अचानक सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में जो भूचाल आया है उसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। एक्ट्रेस पिता के निधन से गम में डूब गई हैं। उनके दिल के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं, जिन्हें समेटना आसान नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामंथा अपने पिता के साथ कैसा बॉन्ड शेयर करती थीं?
तनावपूर्ण था पिता के साथ सामंथा रुथ प्रभु का रिश्ता?
एक्ट्रेस और उनके पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) के बीच कैसा रिश्ता था हाल ही में इसे लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ था। खुद सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंका देने वाला बयान दिया था। आपको बता दें, सामंथा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बेहद डेडिकेटेड हैं। वो जितनी कामयाब अपने प्रोफेशनल करियर में हैं, रिश्तों को भी एक्ट्रेस उतनी ही तवज्जो देती हैं। हालांकि, सामंथा ने एक बार रिवील किया था कि पिता के साथ उनका रिश्ता कुछ तनावपूर्ण रहा है।
सामंथा रुथ प्रभु के पिता का निधन
पिता के वेलिडेशन के लिए करती थीं संघर्ष
पिता संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने बताया था कि उन दोनों के रिलेशनशिप का असर कहीं न कहीं उनके आत्मसम्मान पर भी पड़ा था। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु को पिता की वेलिडेशन (मान्यता) पाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके पिता उनकी योग्यताओं को कम आंका करते थे। इसका उदाहरण देते थे एक्ट्रेस ने कहा था कि वो सामंथा से कहते थे कि ‘तुम इतनी स्मार्ट नहीं हो। ये तो बस इंडियन एजुकेशन के स्टैंडर्ड्स हैं।’
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu के पिता का निधन, एक्स हसबैंड की दूसरी शादी के बीच एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़
पिता की बातों का सीधा दिमाग पर हुआ था असर
पिता की इन बातों का सामंथा के दिमाग पर ऐसा असर हुआ था कि उन्हें लंबे समय तक यही लगता रहा कि वो सच में शायद अच्छी नहीं हैं। पिता के शब्दों ने सामंथा रुथ प्रभु के व्यक्तिगत विकास को आकार दिया था। वहीं, अब एक्ट्रेस पिता के दुनिया से जाने पर मायूस हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है और अब उनकी कमी सामंथा को पूरी जिंदगी खलने वाली है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
23 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines