Samantha Ruth Prabhu Nain Matakka: सामंथा रुथ प्रभु आज काफी सुर्खियों में हैं। उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) शादी के लिए तैयार हैं और आज तो उन्हें शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के नाम की हल्दी भी लग गई है। सोशल मीडिया पर इस कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। दूसरी तरफ इंटरनेट पर सामंथा रुथ प्रभु का नाम ट्रेंड कर रहा है। इसका कारण है सामंथा रुथ प्रभु का नैन मटक्का जो वो एक शादीशुदा बॉलीवुड एक्टर के साथ कर रही हैं।
सामंथा रुथ प्रभु का किससे हुआ नैन मटक्का?
सुनकर आप भी हैरान होंगे, लेकिन सच यही है कि अब सामंथा रुथ प्रभु का नैन मटक्का करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस जिसके साथ नैन मटक्का कर रही हैं वो बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। इससे पहले की आप ये सोचें कि सामंथा रुथ प्रभु एक्स हसबैंड की शादी की खबर सुनकर लाइफ में आगे बढ़ रही हैं और किसी के साथ रोमांस कर रही हैं, तो बता दें ऐसा कुछ भी नहीं है। सबसे पहले तो जानते हैं कि सामंथा का नैन मटक्का करते हुए किसके साथ वीडियो वायरल हुआ है?
पार्टी से वायरल हुआ वीडियो
आपको बता दें, वो शादीशुदा एक्टर कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन (Varun Dhawan) हैं। वरुण और सामंथा ने हाल ही में पॉपुलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया है। अब इन दोनों ने मुंबई में खास सेलिब्रेशन रखा था। इस सक्सेस पार्टी में खूब गाना-बजाना और डांस हुआ। इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु भी एन्जॉय करने से पीछे नहीं रहीं। एक्स हसबैंड की शादी की रस्मों के बीच सामंथा ने वरुण के साथ जमकर पॉपुलर गाने ‘नैन मटक्का’ पर अपने पैर थिरकाए।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya को चढ़ी शादी की हल्दी, Sobhita Dhulipala पर टिकी दूल्हे की नजरें
केमिस्ट्री ने लगाई आग
वरुण और सामंथा जिस तरह से स्टेप मैच करते हुए डांस कर रहे हैं उनकी केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी चर्चा में आ गई है। इन दोनों का डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, सामंथा की लव लाइफ की बात करें तो नागा से अलग होने के बाद से वो सिंगल हैं और करियर पर फोकस कर रही हैं। साथ ही अपनी हेल्थ ठीक करने में लगी हुई हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines