Samantha Ruth Prabhu Dating Rumor: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया था। अब नागा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो फैंस को हैरान जरूर कर सकती हैं। दरअसल, रेडिट पोस्ट पर दावा किया गया है कि सामंथा की जिंदगी में एक मिस्ट्री मैन की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ‘फैमिली मैन’ के निर्देशक राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें सामंथा को फ्लाइट के अंदर राज निदिमोरू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि डेटिंग की इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रेडिट पोस्ट में किया गया दावा
रेडिट पोस्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु और ‘फैमिली मैन’ के निर्देशक राज निदिमोरू इस वक्त एक-दूसरे के प्यार में कैद हैं। नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद एक्ट्रेस मूव ऑन कर चुकी हैं और इस वक्त एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू की डायरेक्टेड वेब सीरीज मनोज बाजपेयी स्टारर ‘फैमिली मैन 2’ में काम किया था। यहीं से दोनों की जान-पहचान हुई। इस वेब सीरीज के जरिए सामंथा ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था।
Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru are in love?
byu/itsmenandini inBollywoodShaadis
एक प्रोजेक्ट में दोबारा साथ कर रहे काम
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु दोबारा राज निदिमोरू के साथ काम कर रही हैं। एक्ट्रेस राज के वेब शो ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी मुख्य किरदार में हैं। दोनों की इस सीरीज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में दिखाई देंगी। इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर भी राज निदिमोरू ही हैं। उधर, जैसे ही सामंथा और राज के डेटिंग की खबरें आईं तो फैंस भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Jasmin Walia कौन? जिसके साथ Hardik Pandya के डेटिंग की चर्चा, नताशा को होगी टेंशन
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की डेटिंग की खबरों पर दोनों स्टार्स का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि रेडिट पोस्ट में कहा गया है कि राज अपनी पहली पत्नी को छोड़कर सामंथा के साथ रहने पर विचार कर सकते हैं।
साल 2017 में नागा के साथ हुई थी शादी
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। हालांकि शादी के 4 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। उनके सेपरेशन ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। साल 2004 में तलाक के बाद सामंथा ने कहा था कि वो वो मायोसाइटिस नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ साल तक सामंथा ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि अब एक्ट्रेस ने फिल्मों में कमबैक कर लिया है। हाल ही में उनके वेब शो ‘सिटाडेल’ का टीजर सामने आया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
29 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines