‘रतसासन’ फेम एक्टर बेलमकोंडा श्रीनिवास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर कानूनी पचड़े में फंस गए है और उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। एक्टर पर बड़ा आरोप लगा है, जिसके बाद उनके लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर बेलमकोंडा श्रीनिवास पर हैदराबाद के जुबली हिल्स में कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, साथ ही सड़क पर गलत रास्ते पर चलने का भी आरोप लगा है।
बेलमकोंडा श्रीनिवास ने तोड़े ट्रैफिक नियम
पुलिस ने बताया है कि ये मामला 13 मई का है। ये घटना जर्नलिस्ट्स कॉलोनी जंक्शन के पास की बताई जा रही है। एक्टर बेलमकोंडा श्रीनिवास पर इल्जाम लगा है कि ट्रैफिक कांस्टेबल के यू-टर्न लेने के लिए कहने के बावजूद भी उन्होंने ट्रैफिक कांस्टेबल की बात नहीं सुनी और गलत दिशा में गाड़ी चलते रहे। इतना ही नहीं ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि ट्रैफिक अफसर की तरफ एक्टर ने लापरवाही से कार भी चलाई थी।
एक्टर पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप
ऐसे में एक्टर के खिलाफ ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना और ट्रैफिक पुलिस के साथ गलत व्यवहार करना अब एक्टर को महंगा पड़ रहा है। 13 मई को एक्टर बेलमकोंडा साई श्रीनिवास के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया है कि एक्टर को नोटिस देकर भेज दिया है। अभी इस मामले में सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में Nimrit Kaur Ahluwalia के साथ छेड़छाड़, सबसे सेफ जगह पर मिला जिंदगी भर का ट्रॉमा
सामंथा रुथ प्रभु के साथ किया था डेब्यू
आपको बता दें, बेलमकोंडा श्रीनिवास ने साल 2014 की तेलुगु फिल्म ‘अल्लुडु सी’ में सामंथा रुथ प्रभु के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सोनारिका भदोरिया और तमन्ना भाटिया’ संग फिल्म ‘स्पीडुननोडु’ में भी काम किया था। उन्होंने साउथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। वहीं, अब इस केस के बाद एक्टर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines