Samantha Ruth Prabhu Talks About Her Biggest Mistake : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के तलाक को काफी समय बीत चुका है। एक समय था जब गॉसिप गलियारों में सामंथा और नागा के प्यार के किस्से चर्चा में रहते थे। दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दिया। फिर एक समय ऐसा आया जब दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। दोनों के तलाक की खबरों ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया। खैर अब सामंथा और नागा अपने-अपने करियर में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती के बारे में बात की। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान कही दिल की बात
सामंथा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ती रहती हैं। हाल ही में एक्टेस ने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जहां उनके फैंस ने उनसे तमाम सवाल पूछे। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने सामंथा से उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती के बारे में पूछा। जिसपर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा जवाब दे दिया जो अब सुर्खियों में है।
सामंथा के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान यूजर ने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से पूछा कि आपने अपने जीवन में सबसे बड़ी गलती कौन सी की है, जिससे आपने एक बड़ा सबक हासिल किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘शायद सबसे बड़ी गलती मेरी खुद की पसंद और नापसंद, जिसको मैं सही से समझ नहीं सकी। मैं उस समय अपने साथी की ओर कुछ ज्यादा ही आकर्षित थी लेकिन कुछ समय बाद मुझे अपनी उस गलती का एहसास हुआ। वह कठिन समय मेरे लिए एक सबक की तरह था।’
साल 2017 में नागा संग रचाई थी शादी
सामंथा के इस बयान के बाद से उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के बारे में बात कर रही हैं। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात ‘ये माया चेसवा’ फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर लंबे समय की डेटिंग के बाद उन्होंने अक्टूबर, 2017 में शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों में खटपट की खबरें सामने आने लगीं। जिसके बाद कपल ने अक्टूबर, 2021 में अपने अलग होने की घोषणा कर दी।
वरुण धवन संग इस सीरीज में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘कुशी’ में देखा गया था। अब खबर है कि वह जल्द ही बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल इंडिया’ में नजर आएंगी। यह एक वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन ‘द फैमिली मैन’ फेम मशहूर निर्देशक की जोड़ी राज एंड डीके कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines