Kushi New Song Release: विजय और सामंथा की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, 'कुशी' का टाइटल ट्रैक रिलीज

Kushi New Song Release

Kushi New Song Release

Kushi New Song Release: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘कुशी’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

बीते दिन यानी 28 जुलाई को मेकर्स ने इस गाने का ना सिर्फ तेलुगु वर्जन बल्कि इसे हिंदी में भी रिलीज किया है। ये एक बेहद रोमांटिक ट्रैक है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

मेकर्स ने ट्विटर पर किया शेयर

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने ट्विटर पर फिल्म ‘कुशी’ के टाइटल ट्रैक को शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए लिखा गया है कि “मोस्ट अवेटेड सॉन्ग और आपका नया फेवरेट चार्टबस्टर यहां है। इसे हेशम अब्दुल वहाब द्वारा कम्पोज किया और गाया गया हैं।” वहीं, अगर इस गाने की बात करें तो इसमें विजय और सामंथा को विदेशी लोकेशन पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि ये फिल्म का तीसरा गाना है।

Kushi New Song Release

Kushi New Song Release

विज्ञापन

लोगों को भी रही विजय और सामंथा की केमिस्ट्री

इसके साथ ही बता दें कि इस गाने को शिव निर्वाण ने लिखा है और बृंदा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। गाने में विजय और सामंथा कलरफुल आउटफिट्स में दिख रहा है। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब भा रही है। वहीं, ये एक चार्ट-टॉपर सॉन्ग हो सकता है।

सामंथा रुथ प्रभु ने जीता फैंस का दिल

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा दोनों ही बेहद शानदार कलाकार है। साथ ही दोनों ही अपने काम को लेकर खूब मेहनत करते हैं। वहीं, सामंथा खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार है और उन्होंने मक्खी जैसी शानदार फिल्मों में अपने परफॉर्मेंस और पुष्पा: द राइज के अपने सिजलिंग डांस नंबर ‘ऊ अंतावा’ से हर किसी का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

इस दिल रिलीज होगी ‘कुशी’

साथ ही विजय भी कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा ‘डियर कॉमरेड’ के लिए भी फेमस हैं। वहीं, अपनी अपकमिंग फिल्म में विजय, सामंथा के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बताते चले कि फिल्म ‘कुशी’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ