Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू पिछले काफी वक्त से डेटिंग रूमर्स को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हर तरफ ऐसी चर्चा है कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दे दी है। ये अलग बात है कि आज तक इन रूमर्स पर दोनों में से किसी का रिएक्शन नहीं आया। अब फिर से सामंथा और राज निदिमोरू की नजदीकियां देखने को मिली हैं, जिसने उनके डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सामंथा और राज को बाहों में बाहें डाले घूमते हुए देखा जा सकता है।
एक-दूसरे के क्लोज दिखे सामंथा और राज
सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु और राज राज निदिमोरू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों में दोनों को यूएसए में वेकेशन पर देखा जा सकता है। एक तस्वीर में रूमर्ड कपल को अपने दोस्तों के साथ लंच करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में राज और सामंथा एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर सड़क पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में सामंथा ने वेकेशन ट्रिप के कई सारे मोमेंट्स दिखाए हैं।
TANA में हिस्सा लेने पहुंचा था रूमर्ड कपल
सांमथा रुथ प्रभु ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘डेट्रॉयट।’ साथ में दिल और नजर वाली इमोजी शेयर की। सामंथा और राज निदिमोरू बीते दिन मंगलवार को तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (TANA) 2025 संस्करण में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए इस हसीना को मिला ऑफर, अब तक इन सेलेब्स को किया जा चुका अप्रोच
तस्वीरों पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन
उधर, जैसे ही सामंथा रुथ प्रभु और राज राज निदिमोरू की तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों के सामने आईं तो उन्होंने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘तो बेबी क्या ये आधिकारिक है???? मैं तुम्हारे लिए बहुत बहुत खुश हूं सैम।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइनली तुम्हें खुश देखकर बहुत खुश हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तो आप राज के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत कर रही हैं?’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
5 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
8 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
9 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
10 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
10 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines