Samantha And Bhumi Reaction On Rhea Chakraborty SSR Controversy: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से आजतक फैंस उभर नहीं पाए हैं। एक्टर की आत्महत्या की खबर ने फैंस को तोड़कर रख दिया था। वहीं, SSR की मौत का इल्जाम सीधे रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर मढ़ दिया गया था। उस वक्त रिया पर कई संगीन आरोप लगे थे और एक्ट्रेस को जेल तक की हवा कहानी पड़ी थी। सुशांत के परिवार के साथ-साथ एक्टर के फैंस भी रिया के खिलाफ हो गए। ऐसा लगने लगा कि रिया को पूरा देश एक साथ नफरत कर रहा है। अब इस पर रिया का एक वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़ें:
Zeenat Aman ने Janhvi Kapoor पर लगाया स्टाइल चुराने का आरोप, बोलीं अब मुझे अपना फैन बेस चुराते हुए देखो!
रिया ने सुनाई आपबीती
रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपना एक क्लिप शेयर किया है। इसमें वो एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए नज़र आ रही हैं। जिसपर अब सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का रिएक्शन भी सामने आ गया है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में 2020 में हुए पूरे घटनाक्रम पर बात की। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल वक्त में उन्हें हिम्मत अपने परिवार से मिली थी। साथ ही रिया ने उस बुरे दौर को याद करते हुए अपने मां-बाप, भाई और दोस्तों से मिले सपोर्ट पर भी बात की। जिस तरह उन्हें ट्रीट किया गया बावजूद इसके उन्होंने आखिरी पल तक अपनी लड़ाई लड़ी।
Image Credit: Instagram
सामंथा का रिएक्शन आया सामने
अब उनके इस वीडियो पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और भूमि पेडनेकर का रिएक्शन वायरल हो रहा है। इन दोनों हसीनाओं ने खुलकर रिया को इस मामले में सपोर्ट किया है। रिया के इस वीडियो को शेयर करते हुए सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हीरो रिया चक्रवर्ती’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई हार्ट एमोजिस भी शेयर किए हैं। जिसके बाद इस स्टोरी को दोबारा शेयर करते हुए रिया ने लिखा, “राइट बैक एट यू।’
Image Credit: Instagram
भूमि पेडनेकर ने किया सपोर्ट
दूसरी तरफ भूमि ने भी रिया को खुलकर अपना सपोर्ट दिया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको, आपके परिवार और आपकी गर्लफ्रेंड्स को और अधिक शक्ति जो आपके लिए वहां खड़े थे।’ अब भूमि और सामंथा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, अब रिया को लेकर हालत काफी सुधर चुके हैं। हालांकि, चीज़े अभी तक नार्मल नहीं हो पाई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आज भी रिया को कसूरवार समझते हैं।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
2 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines