Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Vicky Kaushal Sam Bahadur: साल 2023 का आखिरी महीने की पहली तारीख 1 दिसंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, जिनमें एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) थी और दूसरी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur)। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। काफी समय बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की दो एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में रिलीज हुईं, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के बारे में बात करें तो, यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में विक्की ने इन्हीं का किरदार प्ले किया है। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की के किरदार और अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म को लेकर सैम मानेकशॉ की बेटी माजा दारूवाला (Maja Daruwala) काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने एक न्यूज इवेंट के दौरान फिल्म की तारीफ करते हुए अपने पिता को भी याद किया।
Hear it from Maya Manekshaw herself 🥹#SamBahadur #VickyKaushal https://t.co/k2OpHYMdYb pic.twitter.com/JGDu0FJ1ks
— ⚡ (@haayerebijli) November 27, 2023
एक न्यूज इवेंट के दौरान अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल और मेघना गुलजार पहुंची थीं। इसी बीच वहां सैम मानेकशॉ की बेटी माजा दारूवाला भी मौजूद थी, जिन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की और इमोशनल होती हुईं नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘आपने देश को गौरवान्वित करने के लिए फिल्म बनाई है। इस फिल्म को मैं दो बार देख चुकी हूं और मेरे आंखें हर बार नम हो रही है। मैं दोनों बार रोई हूं। वो फिल्म के आखिरी दो सेकंड हैं जब आप दर्शकों की ओर मुड़ते हैं और मुस्कुरा रहे होते हैं। वो मुझे हर बार इमोशनल कर रहा है’। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: रणबीर की Animal के आगे पहले ही दिन ध्वस्त हुई विक्की की Sam Bahadur, कमाई में दिखा बड़ा अंतर
Saw #SamBahadur last night. The enormity of all that #FieldMarshalSamManekshaw did and achieved is overwhelming! And so beautifully told on celluloid by my favourite @meghnagulzar. It’s a huge responsibility to portray one of India’s greatest sons and she does it wonderfully. To…
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) November 30, 2023
इतना ही नहीं, फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स का भी प्यार और तारीफें मिल रही हैं। हाल में अभिषेक बच्चन ने भी इस फिल्म को देखा और इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने तारीफ करते हुए लिखा, ‘कल रात #SamBahadur देखी। #FieldMarshalSamManekshaw ने जो कुछ किया और हासिल किया उसकी विशालता अभिभूत करने वाली है! और मेरी पसंदीदा @meghnagulzar द्वारा सेल्युलाइड पर बहुत खूबसूरती से बताया गया है। भारत के महानतम सपूतों में से एक का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसे शानदार ढंग से निभाती हैं’।
अपने पति विक्की और फिल्म की तारीफ करते हुए कैट लिखती हैं, ‘और सैम!!!… अनुग्रह, वीरता, धैर्य। क्या प्रदर्शन है, बेदाग, मैं तो हैरान हूं। आप बहुत इंस्पायरिंग हैं। अपनी कला के प्रति बेहद शानदार कई तरीके से सच्चे हैं, आपको स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरते हुए देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने पिछले साल तुम्हें खुद को इस फिल्म में डालते और सैम में बदलते देखा है। याद रखा जाने वाला प्रदर्शन’।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।