Sam Bahadur Trailer Release: इन दिनों अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब मेकर्स ने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इस पर यूजर्स का रिएक्शन भी आने लगा है। आइए जानते हैं कि यूजर्स इस फिल्म के ट्रेलर पर कैसा रिएक्शन दे रहे हैं…
यह भी पढ़ें- प्यार, शादी और तलाक, क्यों टूटी Honey Singh और Shalini Talwar की शादी?
Sam Bahadur के ट्रेलर पर यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर आने वाली फिल्म सैम बहादुर के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे है। साथ ही यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि विक्की कौशल का जन्म अभिनेता बनने के लिए ही हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक गोरखा होने के नाते मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं क्योंकि उन्होंने गोरखा रेजिमेंट के साथ भी काम किया था और वह इसके बहुत शौकीन थे। वन्दे मातरम! एक तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर इससे विक्की कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिलेगा तो कुछ भी नहीं।
Sam Bahadur
विक्की कौशल ने भी शेयर किया अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर
बता दें कि विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। ट्रेलर को शेयर करते हुए विक्की ने अपने कैप्शन में लिखा कि भारतीय सेना, राष्ट्र और उसके लोगों के लिए, हम आपके लिए भारत के महानतम सैनिक सैम मानेकशॉ के जीवन की एक झलक प्रस्तुत करते हैं। वहीं, यूजर इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि शानदार… बेहद शानदार विक्कीजी। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब सर, आप मेरे लिए विक्की कौशल हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपका जन्म एक अभिनेता बनने के लिए हुआ था।
Sam Bahadur
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ यूजर्स विक्की कौशल की भी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
हर शॉट से पहले कैटरीना को फोन करता था- विक्की कौशल
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में विक्की कौशल भी नजर आए। इस इवेंट में विक्की ने कहा कि हर शॉट से पहले मैं कैटरीना को फोन करता था और उसके बाद उस शॉट को पूरा करता था। वहीं, विक्की का ये जवाब सुनकर सभी हंसने लगते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines