कभी टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में नजर आने वालीं क्यूट नटखट ‘गंगूबाई’ आज पूरी तरह से बदल गई हैं. अपनी कॉमेडी से लोगों को दीवाना बनाने वाली ये छोटी ‘गंगूबाई’ अब बड़ी हो गई हैं. उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हैरान रह जाएंगे. हालांकि ये ‘गंगूबाई’ अभी भी अपनी कॉमेडी से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी की. सोशल मीडिया पर अचानक सलोनी चर्चाओं में आ गई हैं. सलोनी जहां बचपन में चबी और क्यूट लगती थीं अब सलोनी का ट्रांसफॉर्मेंशन देख सभी दंग रह गए हैं. हाल ही में सलोनी को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सलोनी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
ट्रांसफॉर्मेशन के चर्चे
सलोनी दैनी का वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी सलोनी को पहचान नहीं पा रहे हैं. एक समय था जब सलोनी के चबी लुक की काफी चर्चा होती थी. उस दौरान सलोनी छोटी थी, स्कूल और शूटिंग की भागदौड़ में सलोनी काफी व्यस्त भी रहने लगी थीं. हालांकि वो पहले भी बेहद क्यूट लगती थीं लेकिन अब सलोनी जैसे-जैसे बड़ी हो हुईं तो अब उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया और 22 किलो वजन कम कर लिए. वायरल वीडियो में सलोनी काफी स्लिम फिट दिखाई दीं.
यह भी पढ़ें: ‘गदर, शोले जैसी फिल्मों की झांकी, ‘पेड्डी’ का प्रमोशन…’, 56वें IFFI में क्या-क्या हुआ?
अपनाया हेल्दी लाइफस्टाइल
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सलोनी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए डाइट फॉलो करते हुए वर्कआउट किया. पहले जहां सलोनी जंक फूड ज्यादा खाती थीं, वहीं अब सलोनी ने जंक फूड को भी टाटा-बाय-बाय कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी सलोनी काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वो अपने फनी कॉन्टेंट से लोगों को दीवाना बनाए रखती हैं. हाल ही में सलोनी ने ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के ऊपर एक फनी वीडियो बनाई, जो काफी वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो विलेन, जिन्होंने दी पहली 100 करोड़ी फिल्म, फिर अचानक हुए फिल्मों से दूर
इस शो में आ रहीं नजर
सलोनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो ऑफिशियली TVF यूनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं. सलोनी टीवीएफ की अगली सीरीज में नजर आने वाली हैं. फिलहाल सलोनी ‘हमारा विनायक’ शो में शानवी के रूप में नजर आ रही हैं. इस शो में सलोनी के किरदार की काफी तारीफ भी हो रही है. कभी चुलबुली बन ऑडियंस को हंसाने वालीं सलोनी अब इस शो में काफी मैच्योर नजर आ रही हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines