Babubhai Latiwala Passes Away:एक बार फिर फिल्म जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हिट फिल्म ‘वीरगति’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ के प्रड्यूसर बाबूभाई लतीवाला (Babubhai Latiwala Death) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो, बाबूभाई की रात दो बजे बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज जुहू कब्रिस्तान में किया गया। बाबूभाई लावाला को बी-टाउन में वीडियो किंग के नाम से जाना जाता था, जिनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है।
बाबूभाई लतीवाला ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत साल 1995 में सलमान खान ‘वीरगति’ (Veergati) को प्रोड्यूस किया था। इसके बाद साल बाबूभाई ने साल 1998 में ‘तिरछी टोपीवाले’ की कहानी लिखी। वहीं, प्रड्यूसर बाबूभाई के परिवार से जुड़े एक करीबी ने बताया कि ‘उनका पार्थिव शरीर शाम 4 बजे निवास 902, ब्रीजी हाइट्स, शेर्ली राजन रोड, रिजवी लॉ कॉलेज के बगल, बांद्रा पश्चिम से निकला और नमाज के बावहींद सांताक्रूज कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया’।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को कितना जानती हैं Gauri Khan? Karan Johar के चैट शो में हुआ था खुलासा
Babubhai Latiwala ने इन फिल्मों में किया काम
अगर, फिल्म निर्माता बाबूभाई लतीवाला (Babubhai Latiwala Passes Away) द्वारा किए गए काम के बारे में बात की जाए तो, बाबूभाई ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘वीरगति’ को प्रड्यूस किया था, जिसमें उनके साथ पूजा डडवाल और फरीदा जलाल भी नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म राइटर के तौर पर बाबूभाई ने चंकी पांडे और मोनिका बेदी की फिल्म ‘तिरछी टोपीवाले’ की कहानी लिखी थी, जिसमें उनके अलावा इंदर कुमार, आलोक नाथ और कादर खान जैसे सितारों नजर आए थे।
बाबूभाई लतीवाला ने निधन से सदमे में पूरा परिवार
फिल्म प्रड्यूसर के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘बाबूभाई काफी समय से ऑकलैंड में बस गए थे, लेकिन कुछ दिनों से वो भारत में थ, जिसके बाद हमें बताया गया है कि दो दिन पहले उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली। उनका परिवार गहरे दुख में है’।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines