Bigg Boss 18 Salman Khan Update: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट भी सामने आ रही है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो रही है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो मेकर्स ही नहीं बल्कि बिग बॉस लवर्स के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार का सीजन सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। ऐसा करने के पीछे एक बड़ा कारण सामने आया है। दरअसल, एक्टर इस वक्त अपनी हेल्थ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पिछले दिनों उनकी पसलियों में गंभीर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से फैंस भी परेशान हैं। चोट लगने के बाद सलमान को मुंबई में बच्चों के एक फंक्शन में देखा गया था, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में एक्टर को दर्द में देखा गया था।
होस्टिंग को लेकर आया अपडेट
बता दें कि सलमान खान को चोटिल अवस्था में देखे जाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद सलमान खान इस बार ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट नहीं करेंगे। इसके अलावा शो की प्रोडक्शन टीम के एक सूत्र ने भी सलमान खान की वापसी को लेकर एक अपडेट शेयर किया है। सूत्र ने कहा कि ‘सलमान खान रिकवर होकर वापस आ जाएंगे क्योंकि बिग बॉस उनके बिना अधूरा है। हालांकि सच ये भी है कि एक्टर चोटिल हैं। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए कुछ कहा नहीं जा सकता।’
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से मुझे प्यार है…. एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के लिए बयां की फीलिंग्स, नाम सुन नताशा को होगी जलन!
बिग बॉस ओटीटी नहीं किया था होस्ट
सूत्र ने आगे कहा कि ‘अगर वो वापस आ जाते हैं, तो मेकर्स इस बात का ख्याल रखेंगे कि सलमान खान का शेड्यूल स्ट्रेस फ्री हो। ताकि उन्हें मेंटली कोई दिक्कत न हो सके। हालांकि प्रोडक्शन हाउस अभी भी सलमान खान की हामी पर आखिरी जवाब का इंतजार कर रहा है।’ जाहिर है कि इससे पहले सलमान खान ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट करने से मना कर दिया था क्योंकि एक्टर उस वक्त अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। ऐसे में उनकी जगह अनिल कपूर शो के होस्ट बने थे लेकिन सलमान की तरह फैंस का दिल छूने में वो कामयाब नहीं हो सके।
अक्टूबर में शुरू हो रहा बिग बॉस
बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है। मेकर्स भी शो के लिए कई सेलिब्रिटी को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्टर्स, यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वगैरह के नाम भी शामिल है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट पर पानी फिर गया है क्योंकि सलमान खान की होस्टिंग को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या भाईजान हर बार की तरह इस सीजन को होस्ट करने के लिए वापस आएंगे?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines