Salman Khan Arms License: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan gets Gun License) को आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की अनुमति दे दी है। दबंग अभिनेता ने बीते दिनों धमकी भरा पत्र मिलने के बाद शस्त्र लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
Salman Khan Threat-
बता दें कि 29 मई को पंजाब के मनसा के पास मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही दिन बाद ही सलमान (Salman Khan threat letter) और उनके पिता सलीम खान को अज्ञात शख्स ने पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पत्र तिहाड़ जेल में बंद गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर लिखा गया था। धमकियों के बाद खबर आई थी कि सलमान के लैंड क्रूजर को अपग्रेड किया गया है। उनकी कार में सेफ्टी गार्ड्स और बुलेटप्रूफ ग्लासेज लगाए गए हैं।
यह पहली बार नहीं है जब टाइगर 3 के अभिनेता को उनसे जान से मारने की धमकी मिली है। काला हिरण शिकार मामले के दौरान, लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर दबंग अभिनेता को इसी तरह की धमकी दी थी। बिश्नोई समुदाय में, काले हिरण को पवित्र माना जाता है और इसकी हत्या ने समुदाय के लोगों को नाराज कर दिया था।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खान का लाइसेंस उनके एक प्रतिनिधि ने लिया है। कथित तौर पर लाइसेंस जारी करने में नियत प्रक्रिया का पालन किया गया था। एक्टर को बंदूक लाइसेंस जारी करने से पहले सलमान खान के आपराधिक रिकॉर्ड और बैकग्राउंड की जांच की गई थी। धमकी भरे पत्र के तुरंत बाद सलमान ने मुंबई के पुलिस आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। काफी देर तक बैठक चलती रही। तब से सलमान और उनके पिता की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान की फिल्म के सेट पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
50 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines