Salman Khan Subhash Ghai Controversy: 80-90 के दशक में फिल्म जगत में डायरेक्टर्स ही भगवान हुआ करते थे। सभी एक्टर्स उनके हर आर्डर को सिर झुकाकर फॉलो करते थे। लेकिन उस दौर में भी सलमान खान (Salman Khan) ने एक डायरेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। ये कोई राह चलता छोटा-मोटा डायरेक्टर नहीं था बल्कि उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज उनका इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। ये फिल्म डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि सुभाष घई (Subhash Ghai) हैं। अगर आपको लग रहा है कि ये बस कहानी है तो ऐसा नहीं है ये बात एकदम सच है।
आउटसाइडर होकर बनाई पहचान
‘ताल’, ‘सौदागर’ और ‘राम लखन’ जैसी मूवीज डायरेक्ट कर सुभाष घई के डायरेक्शन ने सभी को दीवाना बना दिया था। क्या आप जानते हैं कि एक आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े। अपने हार्ड वर्क और डेडिकेशन के दम पर वो इंडस्ट्री पर आखिर में छाप छोड़ने में कामयाब हो ही गए। बता दें, सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी 1945 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में एक डेंटिस्ट थे। पढ़ाई करने के बाद डायरेक्टर मुंबई तो आ गए लेकिन काम की शुरुआत कैसे करनी है? वो उन्हें नहीं पता था। इंडस्ट्री में किसी को न जानने के बावजूद उन्होंने उन्होंने हार नहीं मानी। वो खुद को आत्मविश्वास देने के लिए मोटिवेशनल कहानियां पढ़ने लगे।
राजेश खन्ना संग किया कॉम्पिटिशन
सुभाष घई के बारे में ये बात बेहद कम लोग ही जानते हैं कि उन्होंने यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स फिल्मफेयर (United Producers Filmfare) की तरफ से ऑर्गनाइज कराई गई एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें उनका कॉम्पिटिशन एक्टर राजेश खन्ना के साथ था। इस कॉन्टेस्ट में उन्हें, राजेश खन्ना और धीरज कुमार को 5000 लोगों में से विनर बनाया गया था। इसके बाद राजेश खन्ना को तो फिल्म में बहुत जल्दी रोल मिल गया लेकिन सुभाष घई को 1 साल का इंतजार करना पड़ा।
सलमान खान ने मारा थप्पड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पार्टी में सलमान खान ने सुभाष घई को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, उन्हें धक्का देने के बाद सलमान खान को तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ और अगले ही दिन एक्टर ने सुभाष घई से माफी मांग ली। इस पर बात करते हुए सलमान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘लड़ाई के बाद, जब मैं सुबह चाय पी रहा था, तब सलमान मुझसे उस घटना के बारे में बात करने आया। मैंने उससे पूछा कि क्या उसे अपनी गलती का अहसास है? जिस पर उसने कहा कि हां पापा। तब मैंने सलमान को तुरंत सुभाष घई को फोन मिलाकर माफी मांगने की सलाह दी और उसने ठीक वैसा ही किया।’
यह भी पढ़ें: एक MMS ने तबाह किया मशहूर एक्टर का करियर, गर्लफ्रेंड ने छोड़ा; इंडस्ट्री भी नहीं आई काम
सलमान ने दी सफाई
साल 2022 में खुद सलमान खान ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो इस घटना के लिए खुद को कई बार ब्लेम कर चुके हैं। हालांकि, एक्टर ने बताया था कि सामने से भी उनका गला पकड़ा गया, उन्हें गालियां दी गईं, उनके जूतों पर पेशाब किया गया। लेकिन इसके बावजूद एक्टर ने खुद अगले दिन फोन करके माफी मांगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
12 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines