Salman Khan Iulia Wedding Rumours: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान यूलिया के पिता के साथ नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर इंटरनेट पर अब चर्चा का विषय बन गई है। फैंस ने इस तस्वीर के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए सलमान से उनकी शादी पर एक बार फिर सवाल कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
सलमान और यूलिया का बॉन्ड
सलमान खान और यूलिया वंतूर की रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही खबरें आती रही हैं, लेकिन हाल ही में दोनों की बढ़ती नजदीकी ने फैंस की एक बार फिर उम्मीदें जगा दी हैं। यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें सलमान खान उनके परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनकी क्यूट बॉन्डिंग को दर्शाती है और फैंस ने इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट्स किए।
यूलिया के पिता का जन्मदिन
सलमान ने दुबई में यूलिया के पिता का जन्मदिन मनाया। अब यूलिया के पिता के साथ सलमान का जन्मदिन मनाते हुए पोज देना और उन दोनों के बीच का प्यार फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या अब सलमान और यूलिया अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाले हैं। कई फैंस का मानना है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद खास है और अब वक्त आ चुका है कि वो इस रिश्ते को एक नई दिशा दें यानी शादी कर लें।
सलमान खान की शादी पर फिर उठे सवाल
सलमान खान की शादी को लेकर सवालों का सिलसिला पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। एक तरफ जहां उनके फैंस और मीडिया लगातार इस सवाल का पीछा करते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर सलमान खान कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं करते। उन्होंने कई बार कहा है कि वो अपनी शादी के बारे में नहीं सोचते और उनकी प्राथमिकता हमेशा उनका करियर रहा है।
सलमान की उम्र 58 साल की हो चुकी है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। इसी बीच उनके और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पिता के बीच प्यार को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शादी के सवाल
एक यूजर ने सलमान खान और यूलिया के पिता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- शादी कर लो यार! बहुत शानदार जोड़ी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- एकदम उम्मीद नहीं थी इस सरप्राइज की। यूलिया मैम। वहीं एक यूजर ने तो सलमान और यूलिया के पिता को ससुर और दामाद की जोड़ी ही बता दिया। यूजर ने कमेंट किया- आखिरकार ससुर और दामाद!
यह भी पढ़ें: गजब बेइज्जती है! Tamannah Bhatia और Nora Fatehi की एंट्री पर अनूप जलोटा और शंकर महादेवन ने लगाई रोक
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
43 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines