Salman Khan Viral Photos With Fans: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अक्सर फैंस से घिरे रहते हैं। लोगों का प्यार गुजरते समय के साथ सलमान खान के लिए बढ़ता जा रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि अगर एक्टर के सारे फैंस एक साथ आ जाएं तो एक पूरा देश बन जाए। ऐसे में कुछ लकी फैंस को अब सलमान खान से मिलने का मौका मिला है वो भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर। अब सलमान खान के घर से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिसमें एक्टर फैंस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो घर में कैजुअल लुक में घूम रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने इन फैंस को सेल्फी देने के लिए जरा भी नखरे नहीं दिखाए।
यह भी पढ़ें: डरावनी हुई Shiv Thakare की हालत, देख लोगों को हुआ खौफ, भीख मांगने पर मजबूर हुए एक्टर
सलमान खान के घर से फोटो हुई वायरल
सामने आईं इन तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक गंजी और ओलिव ग्रीन पैंट्स में चप्पल पहने हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो मुस्कुराते हुए अपने फैंस को फोटोज दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही या फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं लोगों ने सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। हाल ही में उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) आई थी, इस फिल्म में सलमान बेहद फिट और हैंडसम लग रहे थे। लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सलमान खान काफी मोटे लग रहे हैं। उनकी बॉडी पर फैट देख लोगों ने उनपर VFX इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा दिया है।
ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस ने उड़ाया मजाक
इंटरनेट पर अब सभी लोग सलमान खान की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इन वायरल फोटोज को देख एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘कैसा ट्रांसफॉर्मेशन? LOL’ एक ने लिखा, ‘थोड़ा और स्लिम होने की जरूरत है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘बुड्ढे हो गए भाई जान अब तो।’ कोई मजाक में बोला, ‘भाई का कमबैक होगा!’ एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘कहां है फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन? मोटापा और बुढ़ापा छुप सकता है क्या.. तोंद दिख रही है।’ किसी ने कहा, ‘ट्रांसफॉर्मेशन क्या और कहां है भाई? सल्लू के अंधे फैन बनना बंद करें और अपनी आंखें खोलकर रियलिटी देखें, वो मोटे और अनफिट हो गए हैं।’
वजन को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान
किसी ने सलमान खान की तस्वीर की हंसी उड़ाते हुए लिखा, ‘ओरिजिनल कम डुप्लीकेट ज्यादा लग रहा है।’ एक ने लिखा है, ‘हर फोटो में पेट अंदर करना कितना मुश्किल काम है।’ तो कोई बोला, ‘सल्लू अनंत अंबानी को कॉम्पिटिशन दे रहा है।’ किसी ने सवाल किया, ‘गैलेक्सी के अंदर जा सकते हैं?’ एक यूज़र ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे कि नारियल के ऊपर से छिलका हटा दिया हो।’ एक शख्स ने कहा, ‘पीछे वाली तस्वीर में पूरा पेट दिख रहा भाई का। अगली में एकदम कम।’ एक ने तो सवाल कर लिया, ‘ये ओरिजिनल सलमान खान हैं क्या?’ कोई बोला, ‘चौथी तस्वीर बेहद फनी है।’ वहीं, जिस फोटो में सलीम खान नजर आ रहे हैं उसे लेकर एक यूजर ने हंसते हुए कहा, ‘सलमान उस तस्वीर में सलीम खान के साथ फोटो बॉम्बिंग कर रहे हैं।’
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
10 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
11 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
13 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
15 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines