Salman Khan Vicky Koushal IIFA 2023 Viral Video: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सलमान खान सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी, जिसके कारण सलमान खूब चर्चाओं में थे। वहीं, अब एक बार फिर से एक्टर सर्खियों में छा गए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान विक्की कौशल को इग्नोर कर रहे हैं। ये वीडियो देखकर फैंस में नाराजगी है। साथ ही सभी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
विक्की को किया साइड
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विक्की कौशल फैंस के साथ सेल्फी ले रहे हैं। इस दौरान कई बॉडीगार्ड्स के साथ सलमान भी वहां आते हैं और इस बीच विक्की को साइड कर दिया जाता है।
सलमान खान ने विक्की को किया इग्नोर
इतना ही नहीं बल्कि विक्की सलमान से हाथ भी मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान खान कुछ सेकंड रुकते तो हैं पर विक्की को इग्नोर करके वहां से निकल जाते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान विक्की को पहचान ही नहीं पाए।
फैंस लगा रहे कयास
अमुमन ऐसा होता है कि जब दो सितारें आमने-सामने आते हैं तो हाथ मिलाते हैं या फिर बात करते हैं, लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान विक्की कौशल को इग्नोर कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी अब नाराजगी भी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि जब सलमान खान वहां से गुजरते हैं, उनके बॉडीगार्ड्स ने विक्की कौशल को साइड कर देते है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान विक्की को आम आदमी क तरह ट्रीट कर रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो पर फैंस दे रहे अपने-अपने रिएक्शन
साथ ही इस पर कुछ लोग सलमान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। कुल मिला के सभी इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ दिनों पहले ही भाईजान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद से उनके सुरक्षा में जो लोग है वो और भी सतर्क हो गए हैं।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 hr agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
2 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
4 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
6 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
8 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
9 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
11 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
11 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
11 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines