Pooja Dadwal: साल 2019 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीरगति’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल आज इंडस्ट्री से गायब है। कुछ लोगों को तो पता भी नहीं कि एक्ट्रेस आज कहां है और क्या कर रही है। पूजा डडवाल कुछ टाइम पहले सुर्खियों में आओई थी। उनके चर्चा में आने की वजह आर्थिक तंगी थी।
जी हां, कुछ समय पहले पूजा पाई-पाई को मोहताज थी और उनके पास अपने इलाज तक के लिए पैसे नहीं थे और इसलिए उन्होंने सलमान खान से टीबी के इलाज के लिए पैसों की डिमांड की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी।
यह भी पढ़ें- बीवी को छोड़ साली के साथ ट्विनिंग कर आए Saif Ali Khan, दोनों की जोड़ी ने जमकर लूटी लाइमलाइट
कई स्टार्स से लगाई मदद की गुहार
बीते कुछ समय से गुमनामी की जिंदगी जी रही पूजा डडवाल को दूसरों के घर काम करके अपना पेट पालना पड़ा। कभी बॉलीवुड का जाना माना नाम होने वाली पूजा ने सलमान खान समेत कई स्टार्स से मदद की गुहार लगाई और काम पाने के लिए बेहद कोशिश की, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। वैसे तो एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों पर जादू चला दिया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
पति ने मुंबई में अकेला छोड़ा
फिल्मों के बाद एक्ट्रेस ने टीवी का भी रुख किया और इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और वो गोवा शिफ्ट हो गई। गोवा में एक्ट्रेस अपने पति के साथ कशिनो संभालने लगी। साल 2018 में जब एक्ट्रेस बीमार हुई तो उनके पति ने मुंबई में उन्हें अकेला छोड़ दिया। इस टाइम पूजा के पास ना तो कोई काम था और ना ही पैसे। फिर सलमान ने एक्ट्रेस की मदद की और अस्पताल का पूरा खर्च उठाया। बीमारी के बाद एक्ट्रेस को काम मिलना भी बंद हो गया।
मैं काम करना चाहती हूं- पूजा डडवाल
अस्पताल से आने के बाद उन्होंने जमकर काम की तलाश की, लेकिन उन्हें कहीं काम नहीं मिला। फिर एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनको टिफिन बनाने का काम मिल गया है। एक्ट्रेस की दोस्त और निर्देशक ने उन्हें इस काम को करने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे किसा का एहसान नहीं चाहिए। मैं काम करना चाहती हूं। मुझे जगह और सामान मंगवाकर दिए है और अब मैं यहीं काम की जगह पर रह रही हूं। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे खुद पर और ऊपर वाले पर भरोसा है कि बहुत जल्द मुझे काम मिलना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines