Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान किसी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अब यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वेलेंटाइन डे पर सलमान खान किसके साथ डांस करते दिख रहे हैं?
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो bollywoodnow ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान इसमें अपनी मां के साथ डांस कर रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में सलमान की मां से साथ डांस करते हुए खुशी साफ देखी जा सकती है। साथ ही सलमान अपनी मां को गले भी लगा रहे हैं। इस वीडियो पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे एक्टर की तारीफ
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये इनका अपने माता-पिता से प्यार करने का तरीका है। दूसरे यूजर ने लिखा कि शो क्यूट। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि गहरा रिश्ता और प्यार। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि सारे रिश्ते अपनी जगह, लेकिन मां से बढ़कर कोई दुनिया में दूसरा कौन? इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जिम्मदेरी News24 नहीं लेता है, ये वीडियो पुराना भी हो सकता है।
अपनी मां पर प्यार लुटाते नजर आए सलमान खान
बीते दिन जहां बी-टाउन सितारों ने अपने प्यार के साथ वेलेंटाइन के खास मौके को सेलिब्रेट किया। वहीं, सलमान खान इस मौके पर अपनी मां पर प्यार लुटाते नजर आए। ‘टाइगर’ का ये वीडियो अब यूजर्स का दिल छू रहा है और हर कोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है। बता दें कि सलमान खान अपने मां-बाप से बहुत प्यार करते हैं और यही वजह है कि वो आज भी उनके साथ ही रहते हैं। सलमान का अपने माता-पिता के लिए प्यार अक्सर देखने को मिल जाता है, जिससे वो यूजर्स का खूब प्यार पाते हैं। सलमान खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है और यूजर्स को भी एक्टर के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines