Salman Khan Upcoming Movies: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन रही है और किंग खान की फिल्म ने 8 दिनों में 386.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

बेशक शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और दर्शको को भी फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इस बीच अब सलमान खान की फिल्में शाहरुख की ‘जवान’ को टक्कर देने के लिए हाजिर है। चलिए जान लेते हैं कि भाईजान की कौन-सी फिल्में ‘जवान’ को मुंहतोड़ जवाब देंगी।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ किंग खान

इन दिनों शाहरुख खान हकीकत में बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ बने हुए हैं, लेकिन शाहरुख का खुमार उतारने के लिए अब सलमान खान की फिल्में लाइन में हैं। सलमान खान की फिल्म किक का दूसरा पार्ट यानी ‘किक 2’ से भाईजान एक बार फिर धमाका कर सकते हैं। इसके साथ ही दर्शको को सलमान खान की ‘टाइगर बनाम पठान’ का भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

इसके साथ ही सलमान खान, संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ में भी नजर आने वाले हैं। साथ ही भाईजान सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम की शादी’ में नजर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि खबरें हैं कि सलमान खान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन एंटरटेनर में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, इस साल 2023 में ही दीवाली पर सलमान खान की टाइगर 3 आने वाली है।

‘डंकी’ को लेकर भी सुर्खियों में है शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ से हर ओर छाए हुए हैं। वहीं, एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। किंग खान ने ‘जवान’ से हर ओर गदर मचा रखा है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि क्या सलमान खान की अपकमिंग फिल्में शाहरुख खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में कई बड़े सितारों ने बेहद शानदार रोल प्ले किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ