Salman Khan Upcoming Films: साल 2023 में सलमान खान ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ से सिनेमाघरों में एंट्री की। ‘किसी का भाई किसी की जान’ जहां कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।
वहीं, ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्में कौन-सी हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Salaar और Dunki के क्लैश पर बोले Prashanth Neel, कहा- ये कोई क्रिकेट मैच नहीं
सलमान खान की आने वाली फिल्में
‘द बुल’
सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में ‘द बुल’ में सलमान का जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म से सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक साथ काम करेंगे। बता दें कि ये प्रोजेक्ट विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2024 में क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज हो सकती है।
‘टाइगर वर्सेज पठान’
रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर साल 2026 में ‘टाइगर वर्सेज पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को फिर से एक साथ लाएगी।
‘प्रेम की शादी’
सूरज बड़जात्या की एक और फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं। साल 2025 में फिल्म ‘प्रेम की शादी’ रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।
‘दबंग 4’
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ का चौथा पार्ट भी आने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि साल 2025 में इस फिल्म का चौथा पार्ट रिलीज हो सकता है। हालांकि अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है।
‘किक 2’
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म पर काम जारी है और इसे साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines