हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

फाइनली 'सिकंदर' की शूटिंग हुई खत्म, ईद पर देखने को मिलेगी रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी हो गई है और ये फिल्म ईद पर रिलीज के लिए तैयार है। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है और इसे ईद पर रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sikandar

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। अब फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी हो गई है और अब ये जल्दी ही सिनेमाघरों में भी देखने को मिलेगी। सलमान खान की आने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और अब फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर खुशी से झूम रहे हैं।

फिल्म ‘सिकंदर’

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ने आधिकारिक तौर पर अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें कि मुंबई में फिल्म की आखिरी शूटिंग पूरी की गई है और अब फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग लगभग 90 दिनों तक चली है, जिसमें हैदराबाद, मुंबई जैसे स्थानों के अलावा देश के अन्य हिस्से भी हैं।

रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी

वहीं, अगर फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में तीन जबरदस्त डांस नंबर्स हैं, जो दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जो एक अलग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म दर्शकों को कैसी लगती है?

ईद 2025 पर रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही अगर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन की बात करें तो वो भी जोरों पर चल रहा है। जी हां, कलर ग्रेडिंग, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक को फिल्म में जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि आने वाले पांच दिन में इस फिल्म की फाइनल प्रिंट भी तैयार हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म को ईद 2025 के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा और फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान-रश्मिका मंदाना 

गौरतलब है कि फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जो लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं, अब फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएगा टीवी का ये हैंडसम हंक, देखें अब तक की टेंटेटिव लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें