---विज्ञापन---

अच्छा तो ये है Salman Khan की मिस्ट्री गर्ल! वादा निभाते हुए फेस रिवील कर बोलें ‘जीन में है लव और केयर’

Salman Khan Mystery Girl Face Revealed: अब सलमान खान की मिस्ट्री गर्ल का फेस रिवील हो चुका है। अपने पोस्ट में सलमान ने फैंस से वादा किया था। अब उन्होंने सच में उस लड़की का चेहरा रिवील कर दिया है जिसे फैंस अपनी भाभी समझ रहे थे।

Salman Khan Mystery Girl Face Revealed: सलमान खान (Salman Khan) ने इस वक्त फैंस की अटेंशन ग्रैब की हुई है। कल जो उन्होंने पोस्ट शेयर किया था उसेक बाद भाईजान के चाहने वालों के दिल की धड़कने बढ़ गई थीं। एक्टर ने मिस्ट्री गर्ल के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सस्पेंस क्रिएट किया। उस फोटो में दबंग खान के साथ लड़की तो दिखाई दी लेकिन उसका चेहरा नज़र नहीं आया। ऐसे में सब लोग ये जाने के लिए बेकरार हैं कि आखिर ये लड़की है कौन? वहीं, अच्छी खबर ये है कि अब इस राज़ से भी पर्दा उठ गया है।

यह भी पढ़ें:

---विज्ञापन---

Israel जाने का था Munmun Dutta का प्लान, इस बदलाव के कारण बच गई एक्ट्रेस की जान

सलमान ने रिवील किया मिस्ट्री गर्ल का फेस

जी हां, अब सलमान खान की इस मिस्ट्री गर्ल का फेस रिवील हो चुका है। अपने पोस्ट में सलमान ने फैंस से वादा किया था कि वो कल अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा शेयर करेंगे। अब उन्होंने सच में उस लड़की का चेहरा रिवील कर दिया है जिसे फैंस अपनी भाभी समझ रहे थे। सभी को लगा कि शायद सलमान इस लड़की से शादी करने वाले हैं और ये उनकी गर्लफ्रेंड है। अब एक्टर ने फैंस के सभी कयासों पर फुल स्टॉप लगाते हुए इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लड़की का फेस रिवील करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

---विज्ञापन---

फैंस की टूटी उम्मीदें

आपको ये फोटो देखने के बाद एक बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि जिस-जिसकों ये उम्मीद थी कि सलमान खान अपनी शादी का ऐलान करेंगे उन सभी की उम्मीदों पर अब पानी फिर चुका है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) हैं जो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सलमान ने सभी को सरप्राइज देते हुए एलिजा की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं, अब उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया है।

सलमान ने फैंस से प्यार को मिलाया

अपनी और एलिजा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए अब सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘जीन में है लव और केयर… हम बस हम ही हैं। बिल्कुल नए वीमेन कलेक्शन में एलिजा अग्निहोत्री!’ साथ ही तस्वीर पर लिखा हुआ है ‘Say hello to my love’ बता दें, इस तस्वीर में एलिजा अपने मामा को हग करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन दोनों का प्यार फोटो में साफ दिखाई दे रहा है। अब फैंस भी भाईजान के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

First published on: Oct 09, 2023 03:18 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola