बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब सलमान खान से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। भाईजान से जुड़ा ये अपडेट उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर है, लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान खान से जुड़ा ये अपडेट क्या है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
लेह में शूटिंग करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान लेह में शूटिंग करने वाले हैं। जी हां, सलमान कान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू- 16 बिहार रेजिमेंट के बहादुर अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू से साल 2020 के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। सूत्र की मानें तो अब सलमान खान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू जैसे सेना अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आने वाले हैं।
कड़ी ट्रेनिंग भी करने वाले हैं भाईजान
इसके लिए ना सिर्फ भाईजान लेह में शूटिंग के लिए जाएंगे बल्कि इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग भी दी जाएगी और वो बहुत मेहनत करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कर्नल बाबू का किरदार महावीर चक्र विजेता के साहस, सम्मान और वीरता की कहानी दिखाई जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान फिल्म के लिए तैयार हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म ‘सिकंदर’
सलमान खान सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि देश की सेवा करने वाले हर एक सैनिक के सम्मान के लिए ये कठिन मेहनत करने के लिए तैयार हैं। इस साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग लेह में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी रिलीज हुई थी। हालांकि, उम्मीद के बाद भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। ऐसे में अब देखना ये होगा कि सलमान खान की ये फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी?
यह भी पढ़ें- Vijay Antony संग जमेगी ‘मस्त-मस्त गर्ल’ की जोड़ी, इस साउथ फिल्म में नजर आएंगी Raveena Tandon
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
54 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines