Vijay Antony संग जमेगी ‘मस्त-मस्त गर्ल’ की जोड़ी, इस साउथ फिल्म में नजर आएंगी Raveena Tandon

बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ यानी रवीना टंडन अब तमिल सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस अब विजय एंटनी संग काम करती नजर आने वाली हैं।

Raveena Tandon, Vijay Antony

तमिल सिनेमा में वापसी कर रही रवीना टंडन।

बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ यानी पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी अपने ग्लैमर और एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रवीना अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं और काम कर रही हैं। इस बीच अब सुनने में आया है कि एक्ट्रेस एक बार फिर से तमिल सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। आइए जानते हैं कि रवीना टंडन से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट क्या है?

विज्ञापन

फिल्म ‘लॉयर’ में नजर आएंगी रवीना टंडन

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए फिल्म ‘लॉयर’ के डायरेक्टर जोशुआ सेथुरमन ने कहा है कि हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में मेरे कुछ फ्रेंड्स हैं और उन्हीं के जरिए मैंने रवीना टंडन से बातचीत की। मैंने रवीना से कहा था कि अगर आप मेरी फिल्म ‘जेंटलवुमेन’ देख लेंगी, तो आपको मेरे काम के बारे में आइडिया हो जाएगा। रवीना के ये फिल्म देखने के बाद उन्होंने तुरंत ही इस फिल्म की कहानी उन्हें बताई और एक्ट्रेस को फिल्म की कहानी पसंद आई।

विज्ञापन

24 साल बाद तमिल सिनेमा में होगी वापसी

बता दें कि फिल्म ‘लॉयर’ के जरिए रवीना टंडन करीब 24 साल बाद फिर से तमिल सिनेमा में वापस करने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2001 में आई तमिल फिल्म ‘आलवंधन’ में देखा गया था। इस फिल्म में रवीना के अलावा मनीषा कोइराला, सरथ बाबू, अनु हसन, कमल हासन और किटू गिडवानी अहम किरदार में थे।

विज्ञापन

रवीना का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि रवीना ने अपने करियर में ना सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अगर रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बॉलीवुड की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और ‘इन गलियों में’ को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, अगर फिल्म ‘लॉयर’ की बात करें तो इस फिल्म में एक्ट्रेस के संग विजय एंटनी नजर आने वाले हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ