Muslim Stars Visited Temple: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई बड़े सेलेब्स हैं, जो धर्म को तवज्जों देने की जगह इंसानियत में विश्वास रखते हैं और उनकी यही आदत फैंस को खूब पसंद आती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई मुस्लिम स्टार्स हैं, जो हिंदू देवी-देवताओं के आगे माथा टेकते हैं। मंदिरों में जानते हैं और सभी त्योहारों में भाग लेते हैं, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मुस्लिम स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने धर्म को न चुकर इंसानियत को चुना और मंदिरों में जाकर भगवान के सामने नतमस्तक हुए।
इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) जैसे कुछ बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। सारा अली खान भगवान शिव को बेहद मानती हैं। अक्सर भगवान शिव की आराधना करती नजर आती हैं। कभी तो बद्रीनाथ, केदारनाथ और कई मंदिरों में जाते देखा है।
Sara Ali Khan Doing Puja
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बाद अब Anil Kapoor पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला?
सलमान खान (Salman Khan)
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान भी हर साल ‘गणेश चतुर्थि’ के मौके पर अपने घर में भगवान गणेश की स्थापतना करते हैं, जिसकी परंपरा उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने शुरू की थी। इसके अलावा सलमान कई बार मंदिरों में भी दर्शन करते नजर आ जाते हैं।
Salman Khan Ganpati Visarjan
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
इन दिनों अपनी ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहरुख खान भी कई बार अपनी फिल्म की रिलीज से पहले मां वैष्णों देवी के दर्शक करने जाते हैं। हाल में भी उनकी वीडियो सामने आई थी, जिसमें एक्टर मुंह छिपा कर मां के दर्शन करते नजर आए थे। इसके अलावा शाहरुख भी अपने घर पर भगवान ‘गणेश’ की स्थापना करते हैं। (Muslim Stars Visited Temple)
Shah Rukh Khan Seek Blessings in Tirupati
आमिर खान (Aamir Khan)
इस लिस्ट में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले का नाम भी शामिल है। हालांकि, एक्टर को कभी किसी मंदिर में नहीं देखा गया, लेकिन अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से पहले एक्टर को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेके देखा गया था। हाल में एक्टर की कलश पूजा करते हुए कुछ फोटो भी वायरल हुई थीं।
Aamir Khan performs kalash puja at new office
उर्फी जावेद (Urfi Javed)
अपने अतरंगी कपड़ो और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का नाम भी लिस्ट में शामिल है। ‘गणेश चतुर्थी’ के खास मौके पर उर्फी जावेद भी भगवान गणेश के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। जहां से उनकी फोटो-वीडिसो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
Urfi Javed Visit To Siddhivinayak Temple With Pratik Sehajpal
कटरीना कैफ (Katrina Kaif)
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। विक्की कौशल से शादी के बाद कटरीना कैफ अक्सर मंदिरों में नजर आ जाती हैं और भगवान के दर्शन करती दिख जाती हैं।
Vicky Kaushal and Katrina Kaif Visit at Siddhivinayak Temple
सोहा अली खान (Soha Ali Khan)
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेहन सोहा अली खान की शादी एक्टर कुणाल खेमू से हुई थी और एक्ट्रेस को हिंदू धर्म से बहुत प्यार है। वो अक्सर अपने पति कुणाल खेमू के साथ पूजा- पाठ करती नजर आ जाती हैं।
Soha Ali Khan For Visiting Sikh & Hindu Temple
फराह खान (Farah Khan) और साजिद खान (Sajid Khan)
फिल्म निर्माता फराह खान भी हिंदू धर्म से बड़ा प्यार करती हैं और हिंदू देवी-देवताओं में बड़ी श्रद्धा रखती हैं। फराह खान भी हर साल अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। इसके अलावा वो मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं। फराह खान (Farah Khan) के भाई साजिद खान भी धर्म और जात-पात पर ज्यादा विश्वास नहीं रखते और मंदिरों में जाना पसंद करते हैं। साजिद खान साईं राम के बहुत बड़े भक्त है।
Farah Khan and Sajid Khan Visiting Hindu Temple
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines