Salman Khan: सलमान खान की जान के पीछे बिश्नोई गैंग हाथ धोकर पड़ गया है। जब से बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या हुई है भाईजान को लेकर भी सबके मन में डर बैठा हुआ है। गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई जिस तरह से सलमान खान और उनके परिवार को धमका रहा है उससे न सिर्फ खान परिवार बल्कि सलमान खान के चाहने वाले भी चिंतित हैं। सलमान को एक खरोंच भी आई तो फैंस बर्दाश नहीं कर पाएंगे। ऐसे में पुलिस भी एक्टर की सुरक्षा को लेकर चौकनी है और सलमान की सिक्योरिटी काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है।
सलमान फिर बनेंगे चुलबुल पांडे
दूसरी तरफ जान को खतरा होने के बावजूद सलमान खान काम से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। एक तरफ वो बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ अब सलमान खान की रोहित शेट्टी की फिल्म में एंट्री कन्फर्म हो गई है। हाल ही में खबर आई है ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में सलमान खान चुलबुल पांडे बन फैंस को एंटरटेन करने आ रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा। ये जानकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।
मुंबई छोड़ दुबई क्यों जा रहे हैं सलमान?
इस गुड न्यूज के बीच अब सलमान खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान मुंबई छोड़कर विदेश जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान जल्द ही मुंबई से दुबई के लिए रवाना होंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान खान बिश्नोई गैंग से डरकर मुंबई छोड़कर भाग रहे हैं तो ऐसा नहीं है। सलमान खान के दुबई जाने का कारण कुछ और है। दरअसल, दुबई में सलमान खान का दबंग रीलोड इवेंट होने वाला है।
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी टूटने के बाद Dalljiet Kaur के लिए कितना मुश्किल था करवा चौथ? एक्ट्रेस का छलका दर्द
वर्क कमिटमेंट पर धमकियों का नहीं पड़ रहा असर
खबरों की मानें तो ये इवेंट 7 दिसंबर को होने वाला है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और आस्था गिल के साथ सलमान खान भी शामिल होने वाले हैं। सलमान खान को अपने वर्क कमिटमेंट पूरी करते देख फैंस भी बेहद खुश हैं। वो किसी भी हालात में अपने काम पर कोई असर नहीं पड़ने दे रहे। अब सलमान दुबई जा रहे हैं तो वहां भी उनकी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम तो होगा ही।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
42 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines