Ind Vs Nz Semifinal Bollywood Celebs: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जिसमें 1.30 बजे टॉस होगा और 2 बजे मैच का आगाज हो जाएगा। वहीं, इस मैच में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री का तड़का लगने जा रहा है। इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम में कई बड़े स्टार्स का जमावड़ा लगेगा, जो भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का मजा लेने पहुंचेंगे।
साथ ही इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) भी इस मैच को देखने पहुंचेंगे। सामने आई लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रजनीकांत (Rajinikanth) तक कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। इस बीच सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रजनीकांत को पहले ही गोल्डन टिकट मिल चुका था।
भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए मुंबई पहुंचे Rajinikanth
वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत मैच का लुफ्त उठाने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। हाल में BCCI के सचिव जय शाह ने रजनीकांत और बिग बी को वर्ल्ड कप 2023 का गोल्डन टिकट दिया था। इनके अलावा भी स्टेडियम (Ind Vs Nz Semifinal Bollywood Celebs) में कई बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, ‘एनिमल’ (Animal) स्टार रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम शामिल है। वहीं, दर्शक भी दिल थाम के इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: काल्पनिक नहीं है Salman की Tiger 3 की कहानी, कौन था वह शख्स जिससे प्रेरित होकर बनी फिल्म कमा रही करोड़ों?
Salman-Rajinikanth के अलावा ये बड़े स्टार्स भी दिखेंगे
आज भारत-न्यूजीलैंड का पहला सेमीफाइनल मुकाबला के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ‘टागइर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan), रजनीकांत (Rajinikanth) के अलावा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के साथ-साथ भारत के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines