Salman Khan की ढाल बने शेरा, Arbaaz-Ssura के बेबी शावर से वायरल हुआ टाइट सिक्योरिटी का वीडियो

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाईजान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो अरबाज और शूरा खान के बेबी शावर का है, जिसमें भाईजान अपने स्वैग में पहुंचे हैं.

Arbaaz Ssura khan baby shower

Arbaaz Ssura khan baby shower. image credit- instagram

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जमकर भाईजान की चर्चा होती है. इस बीच इंटरनेट पर अब सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं. वीडियो में भाईजान के साथ शेरा भी नजर आ रहे हैं.

टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा के बेबी शावर सेरेमनी से सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान गाड़ी में बैठ रहे हैं और इस दौरान वो सलाम भी करते हैं. वीडियो में सलमान के आस-पास भारी सिक्योरिटी नजर आ रही है और सलमान के ठीक पीछे शेरा हैं.

विज्ञापन

अरबाज खान और शूरा खान

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में सलमान खान का लुक भी अलग नजर आ रहा है और भाईजान अलग अंदाज में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर होने वाले मम्मी-पापा यानी अरबाज खान और शूरा खान का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरबाज और शूरा एक साथ पोज देते नजर आए. दोनों के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो भी नजर आ रहा है. अरबाज और शूरा के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं.

2023 में कपल ने की थी शादी

गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा ने साल 2023 दिसंबर में एक प्राइवेट शादी की थी. इस शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. हालांकि, दोनों की शादी के आउटफिट भी बेहद सिंपल थे, लेकिन फिर भी कपल ने जमकर लाइमलाइट चुराई थी. अब अरबाज और शूरा अपनी की लाइफ में खुशियां दोगुनी होने वाली हैं. कपल जल्द ही पैरेंटहुड की शुरुआत करने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ