Salman Khan की Tiger 3 सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, तोड़ेगी पठान-जवान का रिकार्ड

Salman Khan, Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है

Salman Khan, Tiger 3

Salman Khan, Tiger 3

Salman Khan, Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन

वहीं, सलमान की इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान जब भी अपनी फिल्म दिवाली पर रिलीज करते हैं तो वो बेहद अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

विज्ञापन

12 नवंबर को रिलीज हुई Tiger 3 

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से सलमान खान का जलवा देखने को मिल रहा है। 12 नवंबर को रिलीज हुई सलमान की ये फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल कर रही है और फिल्म ने बेहद शानदार शुरूआत की है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाला सोमवार (किसी हिंदी फिल्म के लिए) दर्ज किया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CycyPWJIRFj/

‘टाइगर 3’ सबसे तेजी से 200-300 करोड़ रुपये पार करने वाली फिल्म होगी- गिरीश वानखेड़े

वहीं, अब गिरीश वानखेड़े ने फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर कहा कि ये फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर चलने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि ‘टाइगर 3’ सबसे तेजी से 200-300 करोड़ रुपये पार करने वाली फिल्म होगी। यह एकल रिलीज होने के कारण कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो सकती है।

विज्ञापन

जमकर कमाई करेगी फिल्म ‘टाइगर 3’

इसके आगे उन्होंने कहा कि सलमान की इस फिल्म के पास 1 दिसंबर तक का खूब टाइम है। रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ के रिलीज होने तक ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी। बता दें कि
‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ