Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरों के बाजार में सलमान को लेकर कई तरह की खबरें मिल जाएंगी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से ही सलमान खान बेहद चर्चा में हैं। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनकी दुश्मनी भी इस वक्त लाइमलाइट में बनी हुई है। हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान ने एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान ने किसी हिरण को नहीं मारा है क्योंकि वो जानवरों से बेहद प्यार करता है। सलीम खान की ये बात बिल्कुल सच थी और इसका सबूत भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मिल गया है।
सलमान का वीडियो वायरल
दरअसल, इंटरनेट पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान के पीछे एक घोड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में जिस तरह से सलमान खान, घोड़े पर प्यार लुटा रहे हैं, उससे साफ है कि सलमान खान जानवरों से प्यार करते हैं और सलीम खान ने अपने इंटरव्यू में बिल्कुल सही कहा था।
जानवरों से प्यार करते हैं सलमान खान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पीछे नजर आ रहा घोड़ा आराम से घास खा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान के ऊपर जो घास गिरा होता है उसे वो उठाकर अपने सिर पर रखते हैं। इसके बाद घोड़ा उनके सिर से वो घास उठाकर खा लेता है। इसके आगे सलमान खान घोड़े को घास खिलाते हैं।
यूजर्स ने की सलमान की तारीफ
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खुद भी घास खाते हैं और घोड़े को भी खिलाते हैं। घोड़ा भी बेहद प्यार से सलमान की दी हुई घास खा लेता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पुराना है। इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि सलमान सच में जानवरों से प्यार करते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो है पुराना
वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि सलमान सच में बहुत दिलवाले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो सच में एनिमल लवर हैं। एक और यूजर ने कमेंट किया कि सलमान सच में बहुत अच्छे हैं। इस तरह यूजर्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान का ये पुराना वीडियो तब वायरल हुआ है जब काला हिरण वाला मामला फिर से चर्चा में है।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor का क्यों फूटा गुस्सा? वीडियो में किसे साइड करते दिखे एक्टर?
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines