Salman Khan को धमकी देने के पीछे क्या था कारण? आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने के मामले में हैरान करने वाली बात सामने आई है। वर्ली पुलिस ने जांच में आरोपी से पूछताछ की जिसमें उसने धमकी देने के पीछे चौंकाने वाली वजह बताई।

salman khan threat update mumbai police accused revealed shocking truth

Salman Khan File Photo

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को 14 अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर एक मैसेज आया था, जिसमें कथित तौर पर लिखा था कि सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारेंगे। इसके अलावा उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में मुंबई की वर्ली पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से 26 वर्षीय आरोपी मयंक पंड्या को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सलमान खान को धमकी देने के पीछे चौंकाने वाला कारण बताया है। उसका कहना है कि वह इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता था।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की वर्ली पुलिस ने मयंक पांड्या को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया है कि वह अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स को बढ़ाना चाहता था। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह की तरफ से अक्सर मिलने वाली धमकियों से प्रेरित होकर मयंक ने खुद भी ऐसी धमकी देने की प्लानिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल से ढूंढा था नंबर

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने कथित तौर पर गूगल से मुंबई ट्रैफिक पुलिस का व्हाट्सएप नंबर निकाला और उस पर धमकी वाला मैसेज भेजा। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त (जोन 3) दत्तात्रेय कांबले ने कथित तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि सलमान खान को धमकी देने वाला मैसेज आरोपी मयंक पांड्या के पर्सनल फोन से आया है। वह वडोदरा में जूस की दुकान चलाता है। उसके परिवार का दावा था कि मयंक की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने अपने बयान में कहा कि ‘वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि अभिनेता को घर में घुसकर मार दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। नंबर ट्रेस के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू हुई तो परिवार ने दावा किया कि मयंक पांड्या मानसिक रूप से अस्थिर है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ