सलमान खान के जहां करोड़ों चाहने वाले हैं, वहीं उनके दुश्मनों की भी कमी नहीं है। सलमान खान को आज यानी 14 अप्रैल 2025 को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उनके चाहने वालों के बीच खासा डर का माहौल पैदा हो गया है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब सलमान को ऐसी कोई धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं। बीते साल उनके घर पर हमला भी हुआ था। इन सब धमकियों के बीच एक हाथ ऐसा भी है, जो सलमान के साथ हर वक्त रहता है और उनकी सुरक्षा के लिए जान भी दे सकता है। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनके बॉडीगार्ड शेरा हैं।
सलमान खान का दायां हाथ
शेरा को सलमान खान का दायां हाथ कहना भी गलत नहीं होगा। शेरा और सलमान खान का साथ कई दशक पुराना है। शेरा साल 1995 से सलमान की सुरक्षा में इस तरह लगे हुए हैं कि उनके होते हुए सलमान का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। सलमान खान खुद भी शेरा को अपने घर का सदस्य ही मानते हैं। वहीं, शेरा भी सलमान की सुरक्षा में हर पल लगे रहते हैं। फिलहाल सलमान के साथ करीब 25 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, लेकिन इन सबके बीच वो शेरा ही हैं जो पल-पल भाईजान का ख्याल रखते हैं।
एयरपोर्ट पर भड़के शेरा
कुछ दिन पहले ही हमने एक वीडियो भी देखा था, जिसमें शेरा-सलमान को अपने दोनों हाथों के बीच रखकर चल रहे थे और उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे। सलमान खान को जब एयरपोर्ट पर पैपराजी कैप्चर कर रहे थे, तब शेरा काफी गुस्से में नजर आए थे और उन्हें धक्का देते हुए ये भी कहा था कि ‘बस बहुत हो गया, कोई नहीं चाहिए’। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है।
‘मरते दम तक रहूंगा भाई के साथ’
बीते साल भी इसी समय सलमान खान के घर पर हमला हुआ था। मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के घर पर कुछ बदमाशों ने गोलियां दागी थीं। उस समय शेरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ‘जब तक मैं जिंदा हूं, भाई के साथ रहूंगा और उनकी सुरक्षा में लगा रहूंगा। मैं भाई पर आंच तक नहीं आने दूंगा।’ ना सिर्फ सलमान बल्कि उनका पूरा परिवार भी शेरा की वजह से ही बेफिक्र है। उन्हें भी ये पता है कि शेरा के होते हुए सलमान का बाल भी बांका नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की इस विनर ने पति को दी थी एलिमनी, एक्टर ने फ्लैट के बदले बेटी को अपनाने से किया था मना
कौन है शेरा?
आपको बता दें, शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, वो पंजाब के रहने वाले हैं। शेरा साल 1995 से सलमान खान के साथ उनकी परछाई बनकर चल रहे हैं। चाहे दुनिया इधर से उधर हो जाए, लेकिन शेरा और सलमान खान कभी अलग नहीं दिखाई देते। सलमान भी शेरा को घर का सदस्य मानते हैं और अपने साथ ही रखते हैं। शेरा ने सलमान की सुरक्षा करते हुए ही एक सिक्योरिटी गार्ड की एजेंसी भी खोली है, जिसके जरिए वो और भी सेलेब्स को प्रोटेक्शन देते हैं। शेरा अब चाहें तो खुद रिटायर होकर, सलमान के साथ किसी और को रख सकते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं करते, क्योंकि वो भाईजान की परछाई की तरह हैं।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
25 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines