Salman Khan: एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” हाल ही में रिलाीज हो गई है। महज तीन दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है। इस खुशी में दबंग खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को “थैंक्यू” कहा है।
बॉक्स ऑफिस पर छा गई फिल्म KKBKKJ (Salman Khan)
सलमान खान पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में चल रहे हैं। उनकी फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ था। आखिरकार उनकी फिल्म रिलीज हुई और फिल्म ने स्क्रीन पर ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है। महज 3 दिन में ही फिल्म ने चौंकाने वाला कलेक्शन कर लिया है और अभी तो फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए खुद भाईजान अपनी खुशी रोक नहीं पाए और उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में अपने फैंस को शुक्रिया किया है।
सलमान खान ने फैंस को कहा “Thank You”
सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो पोस्ट की है और फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान इस फोटो में बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है जिसमें वे काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सलमान खान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। हम इसकी सराहना करते हैं।’ इसके साथ सलमान खान ने हैशटैग के साथ किसी का भाई किसी जान लिखा है।
फैंस लुटा रहे हैं प्यार
हमेशा की तरह इस फोटो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘सर धन्यवाद की जरूरत नहीं है, ये तो हमारा फर्ज है।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘मेरे पसंदीदा भाईजान सलमान खान।’ एक फैन ने लिखा है,’ सुपरहिट मूवी भाईजान।’
मल्टी स्टारर है फिल्म
फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जगपति बाबू, दग्गुबाती वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, विनाल भटनागर, मालविका शर्मा भी हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज की गई है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines