बॉलीवुड एक्टर दबंग खान यानी सलमान खान की कल्ट फिल्म ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी को सिनेमाघर में दोबारा रिलीज की गई है. ‘तेरे नाम’ दोबारा रिलीज होने पर इसकी शुरुआत काफी धीमी रही है. फिल्म को दूसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. हालांकि, फिल्म तेरे नाम को तीसरे दिन यानी संडे के दिन कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है. चलिए जानते हैं की फिल्म रि-रिलीज होने के बाद ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर राज करने वाली 5 ईरानी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने खूबसूरती और टैलेंट से जीता दिल
‘तेरे नाम’ कब हुई दोबारा रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ साल 2003 में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थी. सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ को दिवंगत सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था. अब इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. तेरे नाम फिल्म 27 फरवरी 2025 को लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज की गई है. सलमान खान की इस फिल्म ने न्यू रिलीज सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 और रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: रूह कंपा देंगी ये 7 जॉम्बी फिल्में-सीरीज, कमजोर दिल वाले अकेले देखने की न करें गलती
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ ने कितने का कलेक्शन किया है.
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ ने द्वारा रिलीज होने पर पहले दिन 23 लाख रुपये का कारोबार किया था तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 25 लाख रुपये छापे थे. हालांकि फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.इसके बाद सलमान खान की फिल्म का टोटल कलेक्शन 75 लाख रुपये हो गया है. 27 फरवरी को रि-रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 27 लाख रुपये छापे हैं. जबकि सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर 2 ने रविवार को 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं ‘मर्दानी 3’ ने अपने 5वें संडे पर 24 लाख रुपये की कमाई की है. इस तरह सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ दोबारा रिलीज होने पर भी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
19 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
23 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines