Salman Khan Tere Naam Actress Approached For Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर हर दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। ये शो टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। टीवी देखने वाली ऑडियंस के साथ सलमान खान (Salman Khan) के सभी फैंस भी इस शो को फॉलो करते हैं। ऐसे में शो की TRP भी ताबड़तोड़ आती है। वहीं, मेकर्स भी इस शो को चटपटा और मसालेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसी बीच अब ऐसी खबर आई है कि इस बार बिग बॉस में सलमान खान की एक एक्ट्रेस भी शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Anupam Kher ने Wagah Border पर किया ऐसा काम, एक्टर की देशभक्ति देख गदगद हुए फैंस
‘तेरे नाम’ की एक्ट्रेस को मेकर्स ने किया एप्रोच
जी हां, अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 के मेकर्स ने सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक फेमस एक्ट्रेस को शो के लिए एप्रोच किया है। ये एक्ट्रेस सलमान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) में नजर आई थीं। अगर आपको अब ऐसा लग रहा है कि इस बार बिग बॉस 17 में भूमिका चावला (Bhoomika Chawla) नजर आने वाली हैं तो बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, मेकर्स ने शो के लिए ‘तेरे नाम’ की लीड एक्ट्रेस को नहीं बल्कि फिल्म में सलमान खान की भाभी बनी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) को अप्रोच किया है। यानी अब इंदिरा कृष्णन की शो में एंट्री हो सकती है।
इन शोज का हिस्सा रहीं इंदिरा कृष्णन
आपको बता दें, एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी खूब काम किया है। वो पॉपुलर शो ‘कृष्णदासी’ में निगेटिव रोल में नजर आई थीं जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा वो शो ‘ये है चाहतें’, ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल?’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, अब वो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट करती दिखाई दे सकती है।
क्या कंफर्म हुई एंट्री?
हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने बिग बॉस में शामिल होने पर कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में शो में उनकी एंट्री की खबर को कंफर्म नहीं किया जा सकता। लेकिन अगर इंदिरा कृष्णन-सलमान के शो का हिस्सा बनती हैं तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनकी एंट्री से शो में कौनसा तड़का लगता है। बता दे, इस बार बिग बॉस की थीम सिंगल VS सेलिब्रिटी कपल रखी गई है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines